Blogछत्तीसगढ़

जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम महासमुंद द्वारा तनाव प्रबंधन पर हुआ कार्यशाला 

संपादक कुंज कुमार रात्रे महासमुंद 12 मार्च 2025 को एन एच एम, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय महासमुंद ईकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर (एन सी सी) कैम्प ग्राम बोरियाझार में स्टूडेंट्स और स्टॉफ के साथ तनाव प्रबंधन कार्यशाला आयोजित किया गया, डॉ पी कुंदेशिया सी एमएचओ, श्री मती नीलू घृतलहरे डीपीएम, व डॉ सी पी चंद्राकर नोडल अधिकारी मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के समन्वय से किया गया. सभी स्टूडेंट्स को तनाव के लक्षण जैसे मन का उदास होना, नींद ना आना, गुस्सा करना अपने आपको नुकसान पहुंचना, नशा का आदि होना, आत्मविश्वास में कमी, रुचिगत कार्य में मन नही लगना, चिंता करना व्यवहार में परिवर्तन होना आदि. तनाव प्रबंधन के उपाय, अपना दैनिक दिनचर्या को ठीक रखे, आपसी समन्वय स्थापित करें, एक दूसरे से वार्तालाप करें, हल्का व्यायाम करें, प्रतिदिन योगा अभ्यास करें, अपना स्वयं की सफाई करें, मोटिवेशन, मनोरंजन जैसे किताब पढ़े, खेल आदि का आनंद ले. टी वी देखे, डीप ब्रिथिंग बलून आदि. पॉलिटेक्निक कॉलेज से श्री सालिक राम , डॉ लक्ष्मीकांत कराल एवं श्रीमती पूनम पटले उपस्थित हुये. मेडिकल कालेज सह जिला अस्पताल महासमुंद से रामगोपाल खूंटे मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता, खोमन लाल सीनियर नर्सिंग ऑफिसर व टीम द्वारा 60 स्टूडेंट्स व स्टॉफ के कार्यशाला किया गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button