संपादक कुंज कुमार रात्रे
महासमुन्द गरबा नाईट समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति महासमुन्द नगर के मुख्य मार्गो से निकाले जाने वाली यात्रा की तैयारी समिति के सदस्यों द्वारा पूर्ण कर ली गई है l
गरबा नाइट समिति के अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग के दिशा निर्देश पर कल दिनांक 15 शाम 6 बजे मिनी स्टेडियम से उक्त यात्रा प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग से नगर कुल देवी माँ महामाया मंदिर पहुँच कर क्षेत्र वासियों में शांति प्रेम सदभाव व उत्तरोत्तर प्रगति की कामना लिए समिति अध्यक्ष ,सदस्यों व नगर जनो द्वारा माँ महामाया पर अर्पण किया जाना है l
समिति के सदस्य नीरज परोहा ने बताया कि गरबा नाईट समिति की यह कार्यक्रम प्रारंभ के समय से यह परंपरा रही है कि कुवार नवरात्रि के पाँचवे दिन नगर कुल देवी माँ महामाया को 51 मीटर की विशाल चुनरी पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ शोभा यात्रा निकाल कर माता जी को अर्पित की जाती रही है l
समिति के संरक्षक त्रिभुवन महिलांग जी ने यात्रा को सफल बनाने के लिए सदस्यों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है l
समिति की अध्यक्ष श्रीमती महिलांग व सदस्यों ने यात्रा में पूर्व की भांति प्रशासन से सहयोग मिलने की आशा व्यक्त की है l
गरबा नाईट समिति 2026
