Blogछत्तीसगढ़

किसानों के ट्रैक्टर रैली को बलपूर्वक रोका,सैकड़ो किसान की हुई गिरफ्तारी

संपादक कुंज कुमार रात्रे महासमुंद 28 फरवरी 2025। पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार आज सत्याग्रह आंदोलनकारी किसान 28 फरवरी को किसान ट्रैक्टर रैली 24 जनवरी को जिलाधीश महासमुंद को अवैध करणी कृपा उद्योग के समस्त अवैधानिक कार्य,औद्योगिक प्रदूषण, शासकीय भूमि,काबिल काश्त भूमि, आदिवासी भूमि,नेशनल हाईवे की भूमि,सिंचाई विभाग की भूमि, किसानों की भूमि,छसपा किसान मोर्चा की भूमि पर बलात कब्जा, सशर्त डायवर्शन जैसे अपराध पर कार्यवाही करने दिए ज्ञापन पर नहीं दिया है कार्यवाही का लिखित जवाब लेने किसान 28 फरवरी 2025 को सत्याग्रह स्थल हाईवे कौँवाझर से ट्रैक्टर रैली निकाल कर जिलाधीश कार्यालय महासमुंद जा रहे थे जिसे पुलिस प्रशासन ने तुमगांव चौक में बलपूर्वक रोककर सैकड़ों किसानों को गिरफ्तार किया और परसदा स्कूल को अस्थाई जेल बना कर रखा शाम 6.45 बजे छोड़ा। ट्रैक्टर रैली में शामिल दर्जनों ट्रैक्टर को किया जप्त कर थाना तुमगांव में रखा गया है। पुलिस प्रशासन को यही ताकत अवैध करणी कृपा उद्योग पर न्यायालय के आदेश का पालन कराने में लगता तो संविधान की जीत होती

 

मुख्यमंत्री ने दिया है विधानसभा में बयान जीरो प्रतिशत भ्रष्टाचार।विष्णुदेव साय सरकार के पास है अवैध करणी कृपा उद्योग का भ्रष्टाचारी जिलाधीश से संबंध का प्रमाण। गांधीवादी किसान सत्याग्रह हुआ तीन साल पूरा। प्रशासन बनाना चाहता है महासमुंद को बलौदाबाजार जैसे स्थिति,आंदोलनकारी किसान कारखाना,नया रायपुर मंत्रालय घेरने को होंगे मजबूर। आत्मदाह किसानों का अंतिम हथियार विष्णु देव सरकार चली जाएगी। ज्ञात रहे भूपेश बघेल, ताम्रध्वज साहू, विनोद सेवन चंद्राकार सभी के हो गए हैं बुरे हाल। 08 अगस्त 2024 से विष्णुदेव साय सरकार ने बंद कर दिया है जनदर्शन कार्यक्रम। किसान ट्रैक्टर रैली का नेतृत्व राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे, दाऊ जी.पी.चंद्राकर,जागेश्वर प्रसाद, लालाराम वर्मा,वेगेद्र सोनवेर,छन्नू साहू, विमल ताम्रकार,योगेश पात्रे, बृजबिहारी साहू, अशोक कश्यप, दशरथ सिन्हा,डेविड चंद्राकर,उदय चंद्राकर,लीलाधर पटेल,नाथूराम सिन्हा,हेमसागर पटेल,धर्मेंद्र यादव, दौलत ध्रुव,तोषण सिन्हा,अवध साहू, अलख साहू,रमेश साहू,करण साहू,टिकेलाल जलक्षत्रि,संतोष यादव,छबि पटेल, कुंजराम चेलक, रूपसिंह निषाद,बैसाखु सिन्हा,प्रह्लाद ध्रुव,बोधन यादव, डोमार ध्रुव,बेनीराम पटेल,नरेश धीवर,कुमार बरिहा, प्यारेलाल धीवर,अमजद खान, श्रीमती राधा बाई सिन्हा,टुकेश्वरी ध्रुव,रमशिला पटेल ख़ेमिन साहू,श्याम बाई ध्रुव,पुनाई पटेल,शांति सिन्हा,धनेश्वरी यादव,ललिता साहू,पंचवती यादव,सुकवारो साहू,वनवासा यादव,जमुना यदु, मोहन बाई जलक्षत्रि,पुसवइया धीवर, डिगेश्वरी चंद्राकार, कुमारी ध्रुव जया ढीढी, कल्याणी ढीढी,पुनी वैष्णव,पुन्नी बाई परमार,सुमित्रा परमार सहित किसान मोर्चा के नव निर्वाचित पंच, सरपंच,जनपद सदस्य शामिल थे।अशोक कश्यप जिला संगठन प्रभारी सत्याग्रह आंदोलन प्रभारी  मो.9009087379

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button