संपादक कुंज कुमार रात्रे
महासमुंद स्थानीय जगनाथी शिशु विद्या मंदिर/अमृत बाई हाईस्कूल में पुरस्कार वितरण एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम विद्यालय के संचालक माननीय आरके चन्द्रकार व प्राचार्य, प्रधानाचार्य सुश्री शाहिदा कुरैशी नेम जी ने विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजा अर्चना करके प्रारंभ किया। इस बीच विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। वर्षभर के सम्पूर्ण गतिविधियों के साथ विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ अनेक गतिविधियों व कार्यक्रम का जैसे मेंहदी, रंगोली, पेटिंग, खेलकूद विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया जाता है। जिसमे भाग लेने वाले प्रथम, द्वितीय, तृतीय प्रतिभागी को संचालक महोदय
आरके चन्द्राकर जी द्वारा पुरस्कार दिया गया। जिसमें नर्सरी से पी.पी.१. पी.पी. 2. पहली दूसरी कक्षा को प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान कक्षा तीसरी से दसवीं तक के छात्र-छात्राओं को भी पुस्कार दिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार पाकर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं अत्यंत खुश थे अंत में संचालक महोदय चन्द्राकर सर जी ने वर्षभर शिक्षक शिक्षिकाओं और अनेक प्रकार के गतिविधियों को कराने के लिए संस्था प्रमुख सुश्री शाहिदा कुरैशी मैग व समस्त शिक्षिकाओं को धन्यवाद दिया। इस प्रकार आयोजनों को विद्यालय में कराकर छात्र-छात्राओं को आगे बढ़-चढ़कर भाग लेने कहा।को विद्यालय में बिदाई समारोह का आयोजन किया गया
जिसमें कक्षा उरी. 4थी, 5वीं, हवीं, 7वीं, 8वीं, तथा 9वीं के छात्र-छात्राओं द्वारा कक्षा 10वीं के भैया को बिदाई दिया। बिदाई के इस कार्यक्रम में कक्षा 9वीं और हवीं के द्वारा कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राओं के लिए अनेक प्रकार के कार्यक्रम रखा गया। जिसमें नवमी के बच्चों के द्वारा साड़ी पहनो प्रतियोगिता, पर्ची खोलो, बलून डिस्पोजल, कैटवॉक, अल्फाबेट्स जोड़ना, पुसप, कुर्सी दौड, स्कूल में बिताये पलों को याद करना। इस प्रकार अनेक प्रकार के कार्यक्रम में भाग लेकर कक्षा दसवीं के छात्र-छात्राओं को पुरस्कार दिया गया। नवमीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के द्वारा कक्षा 10वीं के बच्चों को मिस्टर फेयरवेल का पुरस्कार दिया। जिसमें मिस्टर फेयरवेल सूर्य प्रताप सिंह को दिया गया। बिदाई समारोह के संस्था के संचालक आर.के. चन्द्राकर सर जी छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद के साथ बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा बिदाई के समय दुखी नहीं होना चाहिए। बल्कि आगे बढ़ता देख खुश होना चाहिए अच्छे अंक से उत्तीर्ण होकर विद्यालय और माता-पिता का नाम रोशन करने को कहा संस्था कि प्राचार्य / प्रधानाचार्य सुश्री शाहिदा कुरैशी मैम ने दसवीं के छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद वचनों में कहा हौसलों को बुलंद रखकर लक्ष्य को प्राप्त करने को कहा मेहनत को जीवन का मूलमंत्र कहा मेहनत करोगे तथा लक्ष्य की प्राप्ति होगी विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अब्दुल निसार खान सर जी ने विद्यालय के संस्कारों को जीवन में आत्मसात करने कहा जिसमें विद्यालय व माता-पिता का नाम रोशन हो। इसके साथ ही कु, नेहा बंजारे मैडम ने बच्चों को गीत के माध्यम के ये समझाया की हमारा परीक्षा समंदर है जिसे हमे पार करना हैं। विद्यालय के सभी शिक्षिकाओं ने दसवीं के छात्र-छात्राओं को अच्छे अंक से उत्तीर्ण होकर माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन करने कहा और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का संचालन कु भावना पटेल ने किया। नेहा बंजारे, अमीषा पटेल, पिंकी चन्द्राकर, मेधा चन्द्राकर लिलिमा वैष्णव, प्रियांशी दुबे, संध्या साहू, नंदनी साहू, नंदिनी चन्द्राकर मैडम आदि. इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षिकाएं व शिक्षक का सहयोग रहा।