Blogछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़िया श्रमिक की संदिग्ध मृत्यु जांच के साथ मुआवजा देने की मांग- किसान मोर्चा 

संपादक कुंज कुमार रात्रे महासमुंद 16 मार्च 2025। छत्तीसगढ़ राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे,बृजबिहारी साहू,अशोक कश्यप,छन्नू साहू, नंदकुमार साहू,दशरथ सिन्हा, हेमसागर पटेल,डेविड चंद्राकर, लीलाधर पटेल,उदय चंद्राकर, परसराम ध्रुव,अवध साहू,करन साहू, शत्रुघ्न बैरागी,नाथूराम सिन्हा,धर्मेंद्र यादव,टिकेलाल जलक्षत्रि,संतोष यादव,छबि पटेल कुंजराम चेलक, जयसिंग पटेल,शिवकुमार टंडन, चूड़ामणी पटेल,गणपति पटेल, लीलाधर डडसेना,गोपाल साहू,जनकु साहू, रमेश साहू,धनेश्वर निषाद, प्यारेलाल धीवर,नरेश धीवर,बोधन यादव,पुनीत साहू,बेनिराम पटेल, रामभजन नायक,अलख साहू, अगरसिंह दीवान,रामचंद्र सेन,अरविंद दीवान ने कहा है कि बी.के. इन्फ्रास्ट्रक्चर (कालेंद्री पावर प्लांट) में कार्यरत छत्तीसगढ़िया श्रमिक तुमगांव निवासी दुकालू सतनामी की संदिग्ध मृत्यु पर। अवैध करणी कृपा उद्योग के विरुद्ध तीन साल से आंदोलनरत छत्तीसग़ढ संयुक्त किसान मोर्चा के आंदोलनकरियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़िया श्रमिक दुकालू सतनामी की संदिग्ध मृत्यु पर जांच के साथ उचित मुआवजा, परिवार के सदस्य को नौकरी देने की मांग मुख्यमंत्री से किया है।

अशोक कश्यप  जिला संगठन प्रभारी सत्याग्रह आंदोलन प्रभारी मो.9009087379

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button