छत्तीसगढ़

वृद्ध आश्रम में बड़े उत्साह से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम में शामिल हुआ :

कुंजूरात्रे महासमुंद वृद्ध आश्रम के तत्वाधान में श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू शामिल हुआ कार्यक्रम में प्रेस क्लब के अध्यक्ष रत्नेश सोनी, भाजपा नेता शुभम बाग, अशोक साहू, संजीव, अन्य साथी उपस्थित रहे,

अशवंत तुषार साहू द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। राव दीदी व भैया पटेल ने सुमधुर भजन गाया। अशवंत तुषार साहू ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का मथुरा-गोकुल में ब्रजवासियों की सुरक्षा एवं दैत्य शक्ति के विनाश के लिये अवतार हुआ था । इसी तारतम्य में भगवान श्री कृष्ण ने पूतना, चारुड़ एवं कंस जैसे आतताइयों का वध कर समाज में शांति स्थापना की। इस अवसर पर राधा – कृष्ण वेश में दही लूट का आनंद लिया बहिनों का दही लूट कार्यक्रम सम्पन्ना हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त वृद्ध आश्रम की स्टाफ उषा साहू, रुचि राजपूत, अन्य दीदीयों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button