रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे
महासमुन्द गढ़शिवानी: दिनांक 31 जनवरी को पदुमन सिंह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़सिवनी में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि खेमलता ध्रुव सरपंच ग्राम पंचायत गढ़शिवानी अध्यक्षता डॉ गेंद लाल पुष्पाकर सदस्य सांसद प्रतिनिधि एसएमडीसी विशिष्ट अतिथि गण रवि सोनकर उप सरपंच एवं एसएमडीसी के सदस्य गण अनिल सोनकर, हरि साहू पंच, संतोष साहू, शंभु सोनकर, कौशल साहू, राधेलाल पाटिल, जीवनलाल साहू वरिष्ठ नागरिक, योगेंद्र साहू एवं समस्त पंचगण के आतिथ्य में सर्वप्रथम मां सरस्वती के छायाचित्र एवं विद्यालय भवन दानदाता दाऊ पदुमन सिंह सोनकर के छायाचित्र पर पूजन अर्चन पश्चात अतिथियों का छात्र परिषद की ओर से स्वागत अभिनंदन किया गया। स्वागत उद्बोधन तुलेन्द्र कुमार सागर प्राचार्य ने विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों के साथ उपस्थित पलकगण व दर्शकों का स्वागत करते हुए सभी दर्शकों से शांतिपूर्वक कार्यक्रम देखने व बच्चों का उत्साहवर्धन करने अपील किया। पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ जिसमें प्राथमिक शाला, उच्च प्राथमिक शाला एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति, लोक संस्कृति के साथ मनमोहक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में पलकों व दर्शकों को मंत्र मुक्त कर दिया जिसकी सभी ने भूरी भूरी प्रशंसा किया। उद्बोधन की कड़ी में सरपंच खेमलता ध्रुव ने सर्वप्रथम अपने द्वारा घोषित बोर्ड परीक्षा 2024 -25 में बारहवीं, दसवीं, आठवीं एवं पांचवी में विद्यालय स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह व नगद राशि देकर पुरस्कृत करने के साथ शुभकामना देते हुए पुनः घोषणा किया कि मेरे सरपंच रहते तक मेरे कार्यकाल में प्रत्येक वर्ष इसी तरह बोर्ड परीक्षा में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त बच्चों को मैं पुरस्कृत करते रहूंगी। अतः आप सभी अधिक से अधिक मेहनत करें। कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे डॉ गैंद लाल पुष्पाकर ने कहा कि विद्यालय में बहुत अंतराल के बाद में इस ऐसा कार्यक्रम हुआ है ऐसे कार्यक्रमों से निश्चित रूप से बच्चों की प्रतिभा का पहचान होता है बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है इसके लिए प्राचार्य और सभी शिक्षक बधाई के पात्र हैं। इसी तरह सभी शिक्षक बच्चों की परीक्षा फल को भी बेहतर लाने का प्रयास करें।
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से इस स्कूल में पूर्व में व्याख्याता के रूप में सेवा दे चुके शिक्षकों को भी आमंत्रित किया गया था जिसमें भारत सिंह साहू प्राचार्य लाफिंन खुर्द डॉ मुकेश डड़सेना प्राचार्य गोड़बा बहल एवं पूर्णिमा मानिकपुरी व्याख्याता बनपचरी ने भी अपने-अपने उद्बोधन में गढ़सिवनी स्कूल में बीताए दिनों को याद कर अपनी यादें ताजा कर पुरानी विद्यार्थियों को अभी भी नहीं भूले हैं। अंत में संस्था के प्राचार्य तुलेन्द्र कुमार सागर ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि शाला प्रबंधन समिति एवं पालकों की आशाओं के अनुरूप हम सभी शिक्षक मिलकर आप सभी के सहयोग से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयत्नशील हैं साथ ही विद्यालय का बेहतर परीक्षा परिणाम लाने के लिए हम सभी शिक्षक प्रयासरत हैं। अंत मे एच आर टंडन प्रधान पाठक द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम यादव शिक्षक द्वारा किया गया ।
इस कार्यक्रम में संस्था से ओमान लाल ठाकुर, रितेश जोशी, सरिता जैसवाल, लक्ष्मी ठाकुर, कुसुम देवांगन, ममता शर्मा, प्रीति यादव, दीनदयाल साहू, एच आर टंडन, राधे श्याम यादव, लूकेश अवले, योगेश साहू, रीना कोठारी, तारिणी साहू, राधेश्याम सोनी, संदीप तिवारी, एवं छात्र परिषद के पदाधिकारी विद्यार्थी गण एवं पालकों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।