छत्तीसगढ़

बारूद फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट से 9श्रमिकों के निधन

। कुंजूरात्रेमहासमुंद बेमेतरा । छत्तीसगढ़ बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक स्थित ग्राम पिरदा स्थित स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड के बारूद फैक्ट्री में शनिवार सुबह ब्लास्ट हो गया, बारूट फैक्ट्री में ब्लास्ट की आवाज से आस-पास के गांव के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए हैं। बताया जा रहा हैं कि यहां एक बारूद फैक्ट्री में धमाका हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार धमाके में 9 लोग मारे गए है। धमाके में घायलों को रायपुर के एम्‍स में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्‍त बारूद फैक्ट्री में कई लोग काम कर रहे थे। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई हैं.माका इतना जोरदार था कि आसपपस के इलाकों में इसकी गूंज सुनाई दी हैं। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया हैं। इस जोरदार धमाके में कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके के लोग दहशत में हैं। घटनास्‍थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं जिला प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पहुंच गई है। यह पूरी घटना बेमेतरा के बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी का है। ।

पूर्व सीएम ने जताया शोक

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने अपने ट्वीट में लिखा, बेमेतरा में बारूद फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट से 10-12 श्रमिकों के असामयिक निधन का दु:खद समाचार मिला। ईश्वर से मृतात्माओं को सद्गति देने एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। सूचना है कि 3 घंटे तक बचाव दल नहीं पहुँचा है। शासन, प्रशासन बचाव कार्य सुनिश्चित करे एवं पीड़ितों को उचित मुआवज़ा दे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button