Blogछत्तीसगढ़

मजदूरों की जान से खिलवाड़ बंद हो, जिम्मेदार प्रबंधन पर एफआईआर और उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच हो

करणी कृपा प्लांट को किस नेता या अधिकारी का संरक्षण? : अमरजीत चावला

संपादक कुंज कुमार रात्रे महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के तुमगांव थाना अंतर्गत ग्राम खैरीझिटी-कौवाझर स्थित करणी कृपा पावर स्टील प्लांट में एक बार फिर गंभीर औद्योगिक दुर्घटना हुई है। 24 नवंबर की रात भट्ठी की सफाई के दौरान गर्म डस्ट पांच मजदूरों के ऊपर गिरने से वे गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को रायपुर के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। इस घटना ने प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था, प्रबंधन की जवाबदेही तथा शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री (संगठन) एवं जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद के पूर्व अध्यक्ष अमरजीत चावला ने इस घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि मजदूरों की जान की कीमत आखिर कब समझी जाएगी? आम आदमी, गरीब और मजदूरों के हितों की रक्षा करना सरकार, जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की जिम्मेदारी है, लेकिन करणी कृपा प्लांट में लगातार दुर्घटनाएं होने के बावजूद जिम्मेदार प्रबंधन के विरुद्ध ठोस और कठोर कार्रवाई नहीं होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

चावला ने कहा कि इस प्लांट में हादसों का सिलसिला कोई नई बात नहीं है। पूर्व में भी कई गंभीर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें श्रमिकों की जान तक चली गई। इसके बावजूद यदि प्लांट प्रबंधन की जवाबदेही तय नहीं की जा रही और एफआईआर जैसी कार्रवाई नहीं हो रही है, तो यह शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।

उन्होंने पूर्व की घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि—

सितंबर 2024: प्लांट में हुए हादसे में तीन मजदूर झुलसे थे। उपचार के दौरान भरत वर्मा और खिलेश्वर साहू की मृत्यु हो गई थी।

जनवरी 2025: मिक्सचर मशीन की चपेट में आने से एक नाबालिग श्रमिक की जान चली गई थी।

मार्च 2025: प्लांट में झुलसने की घटनाएं सामने आई थीं।

24 नवंबर 2026: भट्ठी की सफाई के दौरान गर्म डस्ट गिरने से पांच मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।

झुलसने की घटनाएं सामने आई थीं।

24 नवंबर 2026: भट्ठी की सफाई के दौरान गर्म डस्ट गिरने से पांच मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।

इन घटनाओं में अब तक चार श्रमिकों की मौत हो चुकी है। लगातार दुर्घटनाओं और जनहानि के बावजूद यदि प्लांट प्रबंधन के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई नहीं होती, तो यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक है और प्रशासन की जवाबदेही पर सवाल उठाती है।

अमरजीत चावला ने सवाल उठाया कि आखिर करणी कृपा प्लांट को किसका संरक्षण प्राप्त है? क्या किसी प्रभावशाली नेता का दबाव है, किसी जनप्रतिनिधि का संरक्षण है या किसी बड़े अधिकारी की मिलीभगत अथवा कृपा से प्लांट प्रबंधन कार्रवाई से बच रहा है? लगातार हादसों के बावजूद कार्रवाई का अभाव इन आशंकाओं को जन्म दे रहा है। इसकी निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए और यदि किसी का संरक्षण सामने आता है तो उसके विरुद्ध भी कार्यवाही की जाये

उन्होंने शासन-प्रशासन से निम्न मांगें की हैं—

उच्चस्तरीय जांच: प्लांट में लगातार हो रही दुर्घटनाओं, भट्ठियों के संचालन, सफाई प्रक्रिया, सुरक्षा मानकों, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता तथा श्रम कानूनों के पालन की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए।

सुरक्षा सुनिश्चित हो: जांच पूरी होने तक प्लांट में मजदूरों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं तथा सुरक्षा मानकों में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कार्य को तत्काल रोका जाए।

घायलों का बेहतर उपचार एवं मुआवजा: सभी घायल मजदूरों के बेहतर उपचार की व्यवस्था की जाए तथा उन्हें और उनके परिवारों को उचित आर्थिक मुआवजा एवं आवश्यक सहायता प्रदान की जाए।

जिम्मेदारों पर एफआईआर: दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार प्लांट प्रबंधन एवं संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा एफआईआर दर्ज की जाए।

पूर्व हादसों की जांच: प्लांट में पूर्व में हुई दुर्घटनाओं एवं श्रमिकों की मौतों की भी पुनः समीक्षा कर जांच की जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि पहले की घटनाओं में जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई हुई और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए।

अमरजीत चावला ने कहा कि ग्रामीणों ने इस प्लांट की स्थापना से लेकर संचालन तक अपनी चिंताएं और विरोध दर्ज कराया था। आज लगातार हो रहे हादसे ग्रामीणों और मजदूरों की उन आशंकाओं को और गंभीर बना रहे हैं। मजदूरों की जान-माल से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शासन-प्रशासन ने तत्काल हस्तक्षेप कर जिम्मेदार प्लांट प्रबंधन के विरुद्ध एफआईआर दर्ज नहीं की, निष्पक्ष जांच नहीं कराई और मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की, तो कांग्रेस आने वाले समय में इस मुद्दे पर बड़ा आंदोलन करेगी। ऐसे आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी सरकार एवं स्थानीय जिला प्रशासन की होगी।

अमरजीत चावला पूर्व जिला अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, महास

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button