Blogछत्तीसगढ़

करणी कृपा पावर प्लांट बना श्रमिकों के हादसे का हब स्टेशन… 05 श्रमिक गर्म राख के चपेट में लापरवाही किसकी?

संपादक कुंज कुमार रात्रे महासमुंद 26 नवंबर 2026// जिले के तुमगांव में खैरझीटी – कौंवाझर पर स्थित करणी कृपा पावर प्लांट में लगातार हो रहे हादसों से ज्यादा चर्चित हो गए। करणी कृपा पावर प्लांट में लगातार ख़बरों में बनी रहती है,कारण है श्रमिकों कि हादसा जिसको प्रबंधक झुठला नहीं सकता। जिससे लगातार प्लांट कि सुरक्षा व्यवस्था निगरानी, कर्मचारियों एवं प्रशासन पर सवालिया निशान खड़े करते हैं।

कारण है करणी कृपा पावर स्टील प्लांट में एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ हो गया। जो कि 24 नवंबर की रात घटित हुई है प्लांट के भट्ठी सफाई के दौरान गर्म राखडे़ ( डस्ट) 5 श्रमिकों पर भरभराकर गिर गया।इस हादसे में सभी श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए। जिसको प्लांट प्रबंधक के निर्देश पर बर्न स्पेशलिस्ट डॉ सुनील कालड़ा के निजी कालड़ा नर्सिंग होम में भर्ती किया गया है। जिनका बर्न यूनिट में उनका उपचार जारी है।

सभी श्रमिक 30 से 75 तक झुलसे

मिली जानकारी के मुताबिक मिथिलेश्वर 75 प्रतिशत, लाल सिंह 45 प्रतिशत, राजकुमार 35 प्रतिशत, भागवत 55 प्रतिशत और हेमंत 60 प्रतिशत तक झुलसे हैं। सभी की हालत गंभीर बताई गई है।

प्लांट की औद्योगिक भट्ठी में गर्म डस्ट की चपेट में आने से पिछले तीन-चार साल में कई हादसे होने की जानकारी सामने आई है। जिसमें श्रमिकों की मौत भी हो चुकी है।

भट्ठी की सफाई जैसे जोखिम भरे काम में राखडे (डस्ट) का पूरी तरह ठंडा होना और सुरक्षा नियमों का पालन करना जरूरी है। यह जांच का विषय है कि हादसे के समय डस्ट का तापमान जांचा गया था या नहीं। मजदूरों को जरूरी सुरक्षा उपकरण दिए गए थे या नहीं और सफाई के दौरान तय सुरक्षा प्रक्रिया अपनाई गई थी या नहीं। यदि सफाई करने का आदेश प्रबंधन के द्वारा आदेश था तो उस समय प्लांट के जिम्मेदार कर्मचारी कहा थे ?

लगातार हादसों की जानकारी सामने आने के बाद प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की मांग उठ रही है। प्रशासन और औद्योगिक सुरक्षा विभाग को घटना की जांच कर यह पता लगाना चाहिए कि हादसा किन कारणों से हुआ। जांच में लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button