संपादक कुंज कुमार रात्रे
महासमुंद, 28 नवंबर 2026। जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पचेड़ा में एक महिला की मृत्यु का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के मुताबिक मृतका की पहचान ग्राम पचेड़ा निवासी श्रीमती चंपा ध्रुव (उम्र लगभग 37 वर्ष), पति भोज ध्रुव के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, चंपा ध्रुव का शव गांव के पास एक खेत के मेढ़ पार कि पेड़ पर साड़ी कि फंदे में झुलती हुई ग्रामीणों ने देखें उन्होंने तुरंत गांव में एवं खल्लारी थाना को सुचित किए। घटना की सूचना मिलते ही खल्लारी थाना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया है। महिला की मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस प्रशासन द्वारा मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा रहा है और आगे की वैधानिक विवेचना जारी है।

