Blogछत्तीसगढ़

समाज के आर्थिक रुप से जरुरत मंद मेघावी छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए कर रहे आर्थिक मदद

बीएससी नर्सिंग की फीस भरने दिया आर्थिक सहयोग 

संपादक कुंज कुमार रात्रे महासमुंद – प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज महासमुंद द्वारा समाज के अधिकारी कर्मचारी व व्यवसाई लोगों के सहयोग से संचालित पे बेक बेक सोसायटी के माध्यम से ग्राम सेवाती निवासी दिव्या बलिहार पिता स्वर्गीय गयाराम बलिहार को बीएससी नर्सिंग की फीस भरने के लिए पंद्रह हजार रुपए की आर्थिक सहयोग किया गया। ज्ञात हो कि दिव्या बलिहार पढ़ाई में होशियार है तथा बारहवीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किया।शासकीय नर्सिंग कालेज जगदलपुर में चयन हुआ है परन्तु आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण फीस भरने में असमर्थ थी। शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश रात्रे एवं उनके टीम के पहल पर छात्रा की मदद किया गया।

जिला सचिव एवं शिक्षा प्रकोष्ठ प्रभारी रेखराज बघेल ने बताया कि पे बेक सोसायटी के माध्यम से समाज के गरीब प्रतिभावान छात्र-छात्राओं की फीस जमा करने, शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने के साथ ही उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षा की कोचिंग हेतु लगातार सहयोग किया जा रहा है।

छात्र को राशि भेंट करते समय सामाजिक पदाधिकारियों में दिनेश बंजारे प्रदेश सहसचिव, विजय बंजारे जिला अध्यक्ष,के सोनटके,खोशिल गेंड्रे, चिंता साय,नुतन कुर्रे जिला उपाध्यक्ष गण, सचिव रेखराज बघेल, सहसचिव भोजनाथ मधुकर,ब्लॉक अध्यक्षों में चित्र कुमार भारती महासमुंद,तरुवर कोसरिया पिथौरा, कृष्ण कुमार नारंग बागबाहरा, शिक्षा प्रकोष्ठ से राजेश रात्रे ,देव खुंटे, सहदेव घृतलहरे गोवर्धन खुंटे,अजय मालवीय, बेदराम गिलहरे, सेतराम खुंटे,हेमन ढीढी,पंचकुमारी जोगी,चंद्रकला जांगड़े,निशा जोगी,पुरन बघेल, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तेजराम चौलिक , कीर्ति बघेल, मेघराज चंद्रसेन व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button