संपादक कुंज कुमार रात्रे 
महासमुन्द।* खरोरा स्थित शासकीय जिला अस्पताल महासमुन्द में ताराचंद, देवीचंद, हेमन्त, भरत राठी अंजय राठी, गौरव राठी द्वारा अपने पिताजी श्रीमल राठी व माताजी श्रीमति शांती बाई राठी की पुण्य स्मृति में शुद्ध शीतल पेयजल के लिए वाटर कूलर एवं वाटर फिल्टर प्रदान किया गया।
वाटर कूलर का उद्घाटन डॉ. बसंत महेश्वरी, मेडिकल सुपरिटेंडेंट व डॉ. आई. नागेश्वर राव, मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी ने फीता काटकर पूजा अर्चना कर किया।
*अस्पताल आने वाले मरीजों को लाभ*
डॉ. बसंत महेश्वरी ने जिला अस्पताल में वाटर फिल्टर भेंट करने के लिए राठी परिवार को धन्यवाद देते हुए कहा कि ओपीडी के बाहर फिल्टर वाटर कूलर लगने से अस्पताल पहुंचने वाले लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा डॉ आई नागेश्वर राव ने इसे पुनीत कार्य के लिए कृतज्ञता जाहीर की
*इनकी रही उपस्थिति*
इस अवसर पर डॉ. सचदेवा अस्पताल के डॉक्टरगण, कस्तूर चन्द राठी, ललित राठी, ओमप्रकाश चाण्डक, पारस चाण्डक सहित राठी परिवार के सदस्य एवं अस्पताल के स्टाफ बड़ी संख्या में उपस्थित थे।