संपादक कुंज कुमार रात्रे
महासमुंद दिनाँक 23 मार्च को जिला स्तर पर उल्लास नवभारत राष्ट्रव्यापी परीक्षा महाअभियान का आयोजन किया गया जिसमें संकुल केंद्र व ग्राम पंचायत लोहारडीह के अंतर्गत छः उल्लास परीक्षा केंद्र विकासखंड द्वारा निर्धारित किया गया था जिसमे क्रमशः बनसिंवनी, घोंघीबाहरा,बंजारी,उलटकोडार पेण्ड्राडीह, परसापानी के प्राथमिक शाला व लोहारडीह के उच्च प्राथमिक शाला को उल्लास परीक्षा बनाया गया , इन सभी परीक्षा केंद्रों में कुल 186 नवसाक्षरों जिसमे 149 महिला और 37 पुरुष सम्मिलित होकर साक्षर होने पढ़ना लिखना, व अंक ज्ञान का परीक्षा दिलाया ।
परीक्षा के दौरान उल्लास परीक्षा केंद्र उच्च प्राथमिक शाला लोहारडीह में जिला पंचायत सीईओ एस आलोक ने निरीक्षण किया और नवसाक्षरों से बातचीत करते हुए शिक्षा के महत्त्व पर प्रकाश डाला और लगभग 73 नवसाक्षरों की उपस्थिति को देखकर प्रसन्नता व्यक्त किया ।निरीक्षण टीम में के एन चन्द्राकर डी.पी .ओ उल्लास नवभारत कार्यक्रम
श्रीमती सम्पा बोस ए पी सी श्रीमती तारिका कुंजाम,श्रीमती हिना धालेन सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी , जागेश्वर सिन्हा बी आर सी सी , ईश्वर चन्द्राकर जिला समन्वयक उल्लास व गणेश टण्डन संकुल समन्वयक लोहारडीह शामिल रहे।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती पटेल ,उपसरपंच श्री चेनेशकान्त उर्फ शिवा डहरिया प्रधान पाठक तरुण कहार ,रोमन चन्द्राकर, शिक्षकगण डोमन लाल साहू कुलदीप सिंह गौतम साहू अनंत ध्रुव ,श्रीमती दुर्गा साहू आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती दिव्या चन्द्राकर उर्मिला बांधे, आसमती ध्रुव , वी टी दामिनी निषाद,निशा निषाद, जागृति दुष्यंत लुकेश यादव उपस्थित रहे कार्यक्रम के सफल बनाने में पुष्पा वंदना दीपा आदि छात्राओं का सहयोग मिला।
उक्त जानकारी संकुल समन्वयक गणेश टंडन द्वारा दिया गया।