संपादक कुंज कुमार रात्रे
महासमुंद । भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत चेन्नई कॉरपोरेशन लिमिटेड में डायरेक्टर का दायित्व मिलने पर सीए श्री रितेश गोलछा जी के घर पहुंचकर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशवंत तुषार साहू ने फूल-माला एवं गुलदस्ता भेंट कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर ,अशवंत तुषार साहू ने श्री गोलछा जी के उज्ज्वल कार्यकाल, सफल नेतृत्व एवं निरंतर प्रगति की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे अपनी नई जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए जनहित एवं राष्ट्रहित में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
साथ मे अंकित गोलछा, सुनील पाटिल,सौरभ मालू,लकी चोपड़ा, मोक्ष गोलछा, जेवरी लाल गोलछा, रानू गोलछा, ईशा गोलछा,और अत्यधिक लोग उपस्थित रहे
