Blogछत्तीसगढ़

रायपुर ग्रामीण विधायक के विकास कार्य पोस्टरों से निकलकर कब धरातल पर क्रियान्वित होंगे……नीरज

संपादक कुंज कुमार रात्रे महासमुन्द सम्पूर्ण रायपुर ग्रामीण विधानसभा के मार्गो पर विधायक मोतीलाल साहू लोक लुभावने विकास कार्यो को धरातल पर क्रियान्वित होने का जनता बेसब्री से इंतज़ार कर रही है l कार्यकाल का तीन वर्ष पूर्ण होने पर कुछ माह ही शेष है वर्तमान तक जनता को अपने जनप्रतिनिधि से विकास कार्यो के सम्पन्न कराने की प्रतीक्षारत है l उक्त बातें प्रेस विज्ञप्ति में रायपुर ग्रामीण विधानसभा आई टी सेल सदस्य नीरज परोहा तिवारी ने विज्ञप्ति में कही l

आई टी सेल सदस्य ने कहा कि ….विधायक श्री साहू के पार्टी स्लोगन….हमने ही बनाया है हम ही सवारेगे…. को कब अपने विधान सभा मे जमीन पर लाएंगे l विधानसभा की सड़कों की जर्जर स्थिति किसी से छिपी नही है जर्जर सड़को पर बने गड्ढे और उस पर रात्रि के समय स्ट्रीट लाईट के खराब होने का समय…. विधानसभा के स्वस्थ लोगो को भी चिकित्सालय की ओर जाने को मजबूर करता है l नालियों की सफाई की व्यवस्था बेहद चरमराई हुई है l इस व्यवस्था से सड़कों पर चलना विधानसभा वासियों के लिए दुर्भर सा हो गया है l उक्त स्थिति को देखकर लोग अब रायपुर के बजाए बदबुपुर कहने पर मज़बूए है l

भाजपा सरकार द्वारा निर्मित कौशल्या कमल विहार क्षेत्र में बड़े ट्रंको के आवाजाही ,उड़ती धूल से विधानसभा के वासी जोखिम भरा आवागमन करने पर मजबूर है विधायक श्री साहू इस विषय मे संज्ञान होने के बावजूद मौन धारण किए है जो उनके अघोषित स्वीकृति को दर्शाता है l

विधानसभा क्षेत्र के स्कूलों की स्थिति बेहद जर्जर है l कई स्कूलों में उपलब्ध पेयजल सरकारी मानकों में सही नही है सरकार व उनके विधानसभा प्रतिनिधि के दावे धरातल की सत्यता से विपरीत है l

आई टी सेल सदस्य ने आगे कहा कि बीते माह के वर्षा ऋतु में देवपुरी सहित अनेक वार्डो में जलमग्न की स्थिति निर्मित हुई थी l सरकार व उनके क्षेत्रिय जनप्रतिनिधि ने पानी निकासी की व्यवस्था तो दूर ….जलमग्न के शिकार वार्डो से मिलना भी उचित नही समझा जो उनके कार्यो को प्रदर्शित करता है l

विधानसभा के अमलीडीह शासकीय कालेज में भवन निर्माण करने जैसे विकास कार्यो का क्षेत्रिय जनप्रतिनिधि द्वारा जोर शोर से प्रचारित कर श्रेय लेने की कोशिश की गई जबकि धरातल पर उक्त कालेज के निर्माण भूमि का मामला अभी भी अधर में है l

आई टी सेल सदस्य ने आगे कहा कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि सत्ता सुख की चिर निंद्रा से जागकर जिन विकास वादों के चलते निर्वाचित हुए है उन्हें जमीन पर क्रियान्वयन करे व जागरूक जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी का निर्वहन करे l

जारीकर्ता नीरज परोहा तिवारी आई टी सेल सदस्य रायपुर ग्रामीण विधानसभा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button