Blogछत्तीसगढ़

सेवा संकल्प के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं का सम्मान

संपादक कुंज कुमार रात्रे महासमुंद। सेवा संकल्प के अंतर्गत महामाया पारा आंगनबाड़ी केंद्र में पहुंचकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्हें साड़ी एवं फल भेंट कर उनके सेवाभाव और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा बच्चों, माताओं एवं महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करना रहा। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष महेंद्र का, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवी चंद राठी, वार्ड पार्षद ईस्वरी भाई , युवा मोर्चा के जतिन रूपरेखा, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर रितु सिंह, ललिता नदी सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया तथा सेवा कार्यों को निरंतर समर्पण के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button