Blogछत्तीसगढ़

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों और मातृशक्ति का हुआ सम्मान

आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण, महिला सशक्तिकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

संपादक कुंज कुमार रात्रे महासमुंद। सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 14 स्थित दो आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों, महिलाओं, पालकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के बीच आत्मीय संवाद और जुड़ाव बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिक्का, भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री एवं पार्षद सुभा शर्मा, पार्षद पीयूष साहू, महिला मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती सुधा साहू, भाजपा नेत्री उषा पाल, एल्डरमैन मधु यादव, चित्रलेखा साहू, निशा नायक, हेमा पटवा एवं सरला मदनकर सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंचने वाले बच्चों का तिलक लगाकर सम्मान किया गया। वहीं वार्ड की मातृशक्ति के लिए मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। केंद्रों को आकर्षक रंगोली से सजाया गया था। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गायत्री निषाद, श्रीमती राधिका देवांगन एवं श्रीमती मंजू ठाकुर तथा सहायिका दुर्गा ठाकुर, संतोषी साहू, मितानिन सविता भोसले एवं पूजा साहू को श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों, पालकों और वार्ड की मातृशक्ति के साथ ब्यौता भोज का आयोजन किया गया। पोषण आहार से सजी थालियों के माध्यम से संतुलित एवं पौष्टिक भोजन की उपयोगिता की जानकारी दी गई।

नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने कहा कि ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ का उद्देश्य बच्चों, महिलाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और समुदाय के बीच आत्मीय जुड़ाव को मजबूत करना है। आंगनबाड़ी केंद्र समाज को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण इकाई हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं, जो विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आज महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बन रही हैं।

भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री सुभा शर्मा ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने लोगों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिक्का ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से वार्ड के छोटे बच्चों को पोषण आहार सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के सेवाभावी कार्य की सराहना की।

महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष सुधा साहू ने महिलाओं से चर्चा कर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, महतारी वंदन योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली और पात्र हितग्राहियों से योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास परियोजना शहर की पर्यवेक्षक रितु सिन्हा ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए कार्यक्रम के सफल संचालन में सहयोग किया। कार्यक्रम में मोहल्ले एवं वार्ड के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button