रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे
महासमुंद। सर्व सतनामी समाज द्वारा 14 दिसंबर को भव्य जिला स्तरीय शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। समाज के सभी संगठन एक ही बैनर के तले इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को आयोजित करेंगे। यह शोभायात्रा 268वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2050वीं जयंती के अवसर पर आरंभकी गई परंपरा के रूप में मानी जा रही है। शोभायात्रा का शुभारंभ सुबह 11 बजे होगा, जिसमें 5 से 7 प्रमुख संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। सतनामी समाज शोभायात्रा का भव्य रूप से दादा नकुल देव ढीढी भवन से शंकराचार्य भवन में समापन किया जाएगा।
सर्व सतनामी समाज पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि बाबा जी का संदेश सर्व समाज तक पहुँचाने का विशेष प्रयास इस वर्ष किया जाएगा। कार्यक्रम के दूसरे दिन विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज के लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। वहीं अखाड़ा का विशेष प्रदर्शन इस कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेगा।महासमुंद सर्व सतनामी समाज ने आज आयोजित प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस दौरान त्रिभुवन महिलांग, सत्यानंद गंडारे अरविंद प्रहरे, मैना भोसले, नीतू रानी बांधे, राहुल आवड़े, शकुंतला, राधेश्याम, सचिन गायकवाड़ शत्रुघ्न चेलक, गुलाब सैया, डायमंड कोसले, अश्वनी टांडेकर,सहित अन्य प्रमुख सदस्य उपस्थित थे। समाज ने सभी नागरिकों से इस ऐतिहासिक शोभायात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।