Blogछत्तीसगढ़

महासमुन्द को 31 करोड़ की सौगात, नपा और PWD के कार्यों का भूमिपूजन 

नए बस स्टैंड और नपा के नवीन कार्यालय के लिए 10 करोड़ की घोषणा

संपादक कुंज कुमार रात्रे महासमुन्द। छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में नगर पालिका के 21 करोड़ (2100 लाख) एवं लोक निर्माण विभाग के 9 करोड़ के भूमिपूजन कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, पूर्व न.पा. अध्यक्ष पवन पटेल, प्रतिपक्ष नेता नानू भाई सहित पार्षदगण सुनैना पप्पू ठाकुर, सीता डोंडेकर, जरीना हफीज कुरैशी, माखन पटेल, कल्पना सूर्यवंशी, माधुरी घनीराम यदु, जसप्रीत प्रीति बादल मक्कड़, निश्चय पूनम चंद्राकर, चंद्रशेखर बेलदार, भारती राजेन्द्र चंद्राकर, भाऊराम साहू, पीयूष अमृत साहू, शुभ्रा मनीष शर्मा, धनेश्वरी सोनाधर सोनवानी, एल्डरमेन गण हनीश बग्गा, प्रभा साहू, मधु यादव, लालविजय प्रताप सिंह देव, मोहन साहू, सांसद प्रतिनिधि महेन्द्र जैन, विधायक प्रतिनिधि हफीज कुरैशी ने मंच पर बड़ी सौगात के लिए बधाई एवं आभार व्यक्त किया।

10 करोड़ की अतिरिक्त घोषणा

तथा शहर विकास के लिए ज्ञापन भी दिया गया जिसमें नए बस स्टैंड निर्माण व नगर पालिका के नवीन कार्यालय भवन की मांग थी। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के आग्रह पर मंत्री अरुण साव ने मंच से घोषणा की जिसमें नए बस स्टैंड के लिए 650 लाख (6.5 करोड़) एवं नवीन भवन कार्यालय के लिए 350 लाख (3.5 करोड़) कुल 10 करोड़ की सौगात दी गई।

इसके अलावा आदर्श शहर समृद्धि योजना में महासमुन्द नगर पालिका को शामिल करने के लिए सभी पार्षदों ने मंत्री अरुण साव, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा सहित भाजपा नेताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि मोदी जी के विकसित भारत में भाजपा सरकार की यह घोषणा मील का पत्थर साबित होगी।

ज्ञापन में रखी गई अन्य मांगें

पार्षदों द्वारा ज्ञापन में कहा गया कि –

1. आदर्श शहर समृद्धि योजना के तहत शहर में महापुरुषों की प्रतिमा के तहत माता कर्मा, शिवाजी महाराज व शहीद भगत सिंह की आदमकद मूर्ति निर्माण कराई जावे।

2. नेहरू चौक में ट्रैफिक बूथ है जहां गर्मी-बरसात में आम नागरिकों को रुकने के दौरान कठिनाइयां होती हैं। इस समस्या के निदान के लिए मॉडर्न शेड चौक के चारों तरफ लगवाया जावे।

3. शहर के गार्डनों की हालत जर्जर है। उन्नयन कार्यों के लिए खासकर संजय कानन, गुरु गोविंद सिंह, कुशाभाऊ ठाकरे गार्डन के लिए 2 करोड़ का फंड प्रदान किया जावे।

4. ओवर ब्रिज के नीचे सौंदर्यीकरण के लिए 1 करोड़ की मांग।

5. शहर के सभी वार्डों में सी.सी. रोड, नाली निर्माण के साथ तालाबों के संरक्षण-सौंदर्यीकरण कराने का आग्रह किया गया।

छोटी हेडलाइन:* `महासमुन्द को 31 करोड़ की सौगात, उप मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन`

*फोटो कैप्शन:* `भूमिपूजन कार्यक्रम में मंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त करते नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी व पार्षदगण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button