रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे 
महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में रविवार को ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा-प्रशिक्षण अभियान– 2026’ के अंतर्गत आयोजित कार्यशाला वैचारिक जागरण और संगठनात्मक नवसंकल्प का सशक्त मंच बनकर उभरी। यह आयोजन केवल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि विचारों के पुनरुत्थान और कार्यकर्ता चेतना के नवोदय का प्रतीक सिद्ध हुआ।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री श्री अखिलेश सोनी, मेडिकल बोर्ड के अध्यक्ष श्री दीपक मस्के, सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी एवं डॉ विमल चोपड़ा विषय वक्ता के रूप कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
मुख्य वक्ता श्री अखिलेश सोनी ने पार्टी की संघर्षमयी यात्रा का स्मरण कराते हुए कहा कि दो सांसदों से प्रारंभ हुआ यह वैचारिक कारवां आज 200 से अधिक सांसदों के विराट जनसमर्थन तक पहुंचा है। यह विस्तार केवल राजनीतिक उपलब्धि नहीं, बल्कि राष्ट्रहित में समर्पित कार्यकर्ताओं की तपस्या का परिणाम है। उन्होंने संगठन की विचारधारा, कार्यशैली और नेतृत्व की प्रतिबद्धता को मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक सुदृढ़ रूप से स्थापित करने का आह्वान किया।
सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने प्रशिक्षण के विषयों का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें इतिहास और विकास की यात्रा, सैद्धांतिक अधिष्ठान, एकात्म मानववाद, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, पंचनिष्ठा, कार्यकर्ता विकास, वर्तमान राष्ट्रीय चुनौतियां तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे विविध आयामों पर व्यापक चर्चा की जाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रशिक्षण संगठन को नई दिशा और नई शक्ति प्रदान करेगा।
दीपक मस्के ने AI सोशल मीडिया सरल अप के बारे में विस्तार से वक्तव्य दिया.अपने प्रेरक वक्तव्य में कहा कि पार्टी के सिद्धांत और सरकार की जनहितैषी योजनाएं तभी सार्थक होंगी, जब वे जन-जन तक संवेदनशीलता और समर्पण के साथ पहुंचें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा, संवाद और समन्वय को अपना मूलमंत्र बनाने का आह्वान किया।
डॉ.विमल चोपड़ा जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्र के समग्र उत्थान के लिए “पंच परिवर्तन” की भावना को जीवन में उतारना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि व्यक्तित्व परिवर्तन के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति अपने चरित्र, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति को सुदृढ़ करे। परिवार प्रबोधन के अंतर्गत परिवारों में भारतीय संस्कार, संवाद और मूल्यों को मजबूत करना जरूरी है। सामाजिक समरसता का भाव विकसित कर जाति-भेद से ऊपर उठकर एकात्मता स्थापित करनी चाहिए। पर्यावरण संरक्षण को जीवन का अनिवार्य कर्तव्य मानते हुए प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता अपनानी चाहिए। साथ ही स्वदेशी को बढ़ावा देते हुए अपने नागरिक कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करना ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है।
जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि यह महा-प्रशिक्षण अभियान संगठन की आत्मा को और अधिक प्रखर बनाने का प्रयास है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों से अनुप्राणित यह अभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक दृढ़ता, संगठनात्मक अनुशासन और सामाजिक संवेदनशीलता के साथ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भाजपा नए कलेवर और नवचेतना के साथ राजनीति को सेवा और राष्ट्रनिर्माण का माध्यम बनाने की दिशा में अग्रसर है।
कार्यक्रम में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, बीज विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोगरा पटेल, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक प्रीतम दीवान पूर्व विधायक त्रिलोचन पटेल पूर्व विधायक परेश बागबाहरा विपिन उपवेजा प्रदीप चंद्राकर सतपाल सिंह पाली जिला के विषय वक्ता एवं सभी मंडल के विषय वक्ता एवं जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष मोर्चा अध्यक्ष के उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम का संचालन महामंत्री थान सिंह दीवान एवं जितेंद्र त्रिपाठी द्वारा किया गया आभार राहुल चंद्राकर के द्वारा किया गया। वक्त जानकारी आनंद साहू जिला मीडिया प्रभारी प्राप्त हुआ।