संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के सम्मान में ऐतिहासिक निर्णयों के लिए रविदास समाज ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं भाजपा संगठन का जताया सहृदय आभाररायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय जी छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की स्मृति और समाज के गौरव को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए की गई ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व घोषणाओं का रविदास समाज ने पुरज़ोर स्वागत किया है।
संपूर्ण छत्तीसगढ़ का रविदास समाज इन कल्याणकारी एवं समरसता से पूर्ण निर्णयों के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संगठन के प्रति अपना गहरा आभार एवं धन्यवाद प्रकट करता है।रविदास समाज के प्रदेश प्रतिनिधियों ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि राज्य सरकार के ये निर्णय समाज में समरसता, सद्भाव और पूज्य संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने में मील का पत्थर साबित होंगे।
मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई निम्नलिखित घोषणाएं संपूर्ण समाज को गौरवान्वित करने वाली हैं:सार्वजनिक अवकाश की घोषणा: संत रविदास जयंती के पावन अवसर पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय समाज की वर्षों पुरानी मांग का सम्मान है।मांस एवं मदिरा दुकानों पर प्रतिबंध: इस पावन दिवस पर पूरे प्रदेश में मांस एवं मदिरा की दुकानें बंद रखने का ऐतिहासिक फैसला गुरु जी के सत्य और पवित्रता के संदेश को रेखांकित करता है।राज्य अलंकरण पुरस्कार: संत रविदास जी के नाम पर राज्य अलंकरण के अंतर्गत एक नया पुरस्कार स्थापित करने की घोषणा से समाज के सेवाभावी लोगों को नई पहचान मिलेगी।नया रायपुर में संत रविदास चौक: नया रायपुर के एक प्रमुख चौक का नाम ‘संत रविदास चौक’ रखा जाना छत्तीसगढ़ की धरा पर उनके योगदान को अमर बनाएगा।विधानसभा में संदेश अंकन: छत्तीसगढ़ विधानसभा में संत रविदास जी के पावन संदेश को अंकित किए जाने का निर्णय लोकतंत्र के मंदिर में उनके विचारों को सर्वोच्च सम्मान देने जैसा है।रविदास समाज का मानना है कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन और शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने जिस संवेदनशीलता के साथ समाज के आत्मसम्मान और गौरव को बढ़ावा दिया है, वह प्रशंसनीय है।इस दूरदर्शी निर्णय के लिए संपूर्ण रविदास समाज छत्तीसगढ़ सरकार और भाजपा संगठन के प्रति सदैव कृतज्ञ रहेगा।