Blogछत्तीसगढ़

वाहन चालकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण कार्यक्रम का समापन डां आई नागेश्वर राव

संपादक कुंज कुमार रात्रे महासमुन्द डॉ. आई. नागेश्वर राव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशानुसार परिवहन विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 25/07/2026 को प्रातः 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक वाहन चालकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण कार्यक्रम बस स्टैण्ड, महासमुन्द में किया गया जिसमें लगभग 150 वाहन चालकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण किया गया। वाहन चालकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण कार्यक्रम हेतु श्री प्रतीक शुक्ला, जिला परिवहन अधिकारी महासमुन्द, श्री रामभजन सिन्हा, उप निरीक्षक, श्री पवन धनकर, प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक श्री गौरव नॉरंगे, श्री दौलत यादव, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. अनिल कुमार गोरियार, जिला नोडल अधिकारी (स्वास्थ्य), आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशवंत चंद्राकर, डॉ. देवेन्द्र साहू, डॉ. सूजाता शुक्ला, डॉ. विकास चौहान, द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं नेत्र परीक्षण श्री अवधेश कुमार यादव, सहायक नोडल अधिकारी, एवं नेत्र सहायक अधिकारी श्री उमेश कुमार गोतमारे श्री आशीष कुमार देवांगन, श्री रामेशवर सिन्हा, श्री भुनेश्वरी साहू, द्वारा किया गया एवं बस स्टैण्ड के वाहन मालिक श्री धीरज सरफराज जी, श्री राकेश चन्द्राकर जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

उपरोक्तानुसार कार्यक्रम के समापन हेतु नेत्रदान दाता परिवार के घर पहुंचा स्वास्थ्य विभाग की टीम डॉ. अनिल कुमार गोरियार, नेत्ररोग विशेषज्ञ पदेन जिला नोडल अधिकारी के नेतृत्व में स्व.श्री छोटा लाल कोठारी के नेत्रदान के महान पुण्य कार्य के सम्मान में श्री मुकेश कोठारी, निवास वार्ड नं. 30 क्लब पारा महासमुन्द को अभिनंदन-पत्र प्रदाय किया गया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button