संपादक कुंज कुमार रात्रे
महासमुन्द।* छ.ग. शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से उनके निवास पर मुलाकात कर छ.ग. शासन अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रामलाल चौहान, न.पा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, सांसद प्रतिनिधि दिनेश रूपरेला, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष आकाश पाण्डेय, भाजयुमो शहर अध्यक्ष राकेश सचदेव, पंकज जैन ने गुलदस्ता भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
प्रतिनिधिमंडल ने छ.ग. में कबीरधाम, जांजगीर, मनेन्द्रगढ़, गीदम, कुनकुरी शहरों में 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, 14 नर्सिंग कॉलेज एवं 7 जगहों पर फिजियोथेरेपी कॉलेज खोले जाने पर मंत्री को बधाई दी।
370 सीटों का इजाफा
न.पा. उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने बताया कि शासकीय मेडिकल कॉलेज खुलने से 250 सीटें बढ़ रही हैं। इसके अलावा केंद्र सरकार द्वारा 120 सीटें और बढ़ाई जा रही हैं। इस नए सत्र में लगभग 370 सीटों का इजाफा होने से छत्तीसगढ़ के युवा छात्र-छात्राओं में डॉक्टर बनने के सपने पूरे होंगे।
यह प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों का परिणाम है कि एक साथ 5 मेडिकल कॉलेज की अनुमति केंद्र सरकार से कराई गई। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि हर जिले में मेडिकल कॉलेज हो। विकसित भारत के निर्माण में सरकार के ये फैसले मील के पत्थर साबित होंगे।
ऐतिहासिक फैसला
श्री राठी ने कहा कि छ.ग. शासन का स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह ऐतिहासिक फैसला है, जिससे छ.ग. के युवाओं को अधिक से अधिक लाभ होगा। छ.ग. निर्माण के बाद केंद्र की नरेन्द्र मोदी भाजपा सरकार की देन है कि बहुत से जिलों में मेडिकल कॉलेज की सौगात दी गई है। छ.ग. के युवा छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर है।
इसी तरह सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के प्रयासों से नर्सिंग कॉलेज महासमुन्द विधानसभा को प्राप्त हुआ है। यह क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है।