संपादक कुंज कुमार रात्रे
महासमुन्द राजमहंत खरबदन कुर्रे ग्राम मठदेवरी के सुपुत्र आशीष कुर्रे जो कि आई आई टी जोधपुर में अध्ययन रत था,का आकस्मिक निधन चंद्रहासिनी नाथलदाई महानदी तट पर नहाने को दौरान हो गया था जिसका दशगात्र एवं शोक सभा 5 जूलाई को गृह ग्राम मठदेवरी में समपन्न् हुआ जिसमें अखिल भारतीय सतनामी महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ राजमहंत दशेराम खांडे जी अपने कार्यकारिणी राजमहंतों के साथ शोकसभा में शामिल हुयेऔर श्रद्धांजलि अर्पित किए।राजमहंत पी .एल .कोसरिया महासचिव एवं राजमहंत पी. के. घृतलहरे मिडिया प्रभारी एवं राजमहंत सुन्दर साय बंजारे ने विधि विधान से राजमहंतो, संत महंत ग्रामवासी एवं शोकाकुल परिजनों के साथ सतलोकी आशीष कुर्रे के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने के लिये बाबा गुरूघांसीदास जी का पूजन ,मंगल आरती गायन कराये।बारी बारी से सभी ने पुष्पांजलि अर्पित किये एवं दो मिनट का मौन श्रद्धांजलि दिये।अध्यक्ष दशेराम खांडे जी ने सभी राजमहंतों की ओर से शोक सभा को संबोधित करते हुये कहा कि,ऐसी विपत्ति किसी के साथ न हो,यह परिवार की अपूर्णीय क्षति है कहा एवं इस दुख की घडी में पूरे राजमहंतों का समूह आप के साथ खडा है कहकर संवेदना ब्यक्त किये ।सतनामी समाज को मौत मिट्टी के समय केवल घर के लोग एवं अति निकट परिजन ही कफन का कपडा ले जावें बाकी सभी लोग कपडे के मूल्य के बराबर नगद राशि दुखी परिवारों को देवे,इसी तरह दशगात्रों में बहुत ज्यादा मेवा मिष्ठान पर ब्यय न करते हुये अपने बजट के भीतर ही भोजन भंडारा को सम्पन्न् कराने की बात समनामी समाज में सुधार करने के लिये कही।रात्रि में हंष गमन के साथ चौका आरती का आयोजन किया गया।इस दुखद घडी में राजमहंत राजेश्वर भार्गव उपाध्यक्ष,राजमहंत सी आर टंडन उपाध्यक्ष,राजमहंत लालचंद मोहले कोषाध्यक्ष,राजमहंत बंशीलाल कुर्रे एवं राजमहंत जे पी कोशले सचिव, राष्ट्रीय कार्यकारिणी से राजमहंत राजमहंत रामचंद्र पाटले,राजमहंत राजनारायण निराला,राजमहंत पं भुलाऊराम निराला,राजमहंत गछराम बघेल,राजमहंत अजय भारद्वाज,राजमहंत नारायण कुर्रे,राजमहंत गंगाराम लहरे,राजमहंत राजेश आदिले,राजमहंत शांतिलाल खरे ,राजमहंत होलिका प्रसाद जांगडे,राजमहंत खडबदन कुर्रे,राजमहंत गज्जूराम रात्रे,जिला महंत रामदास जांगडे एवं टीकम सिंह, अधिवक्ता दिनेश लहरे,अरनप्रेमदास बंजारे,डी एल डहरिया,लखनलाल बंजारे,सतकुमार कमलेश,देवराम ओगरे,रामलाल मार्तंड,डा के एल टंडन,धरमलाल खांडे,हरगोंविंद माहेश्वरी,हेमू भगष्कर,तिलकराम जोशी,गंगाराम लहरे आदि सहित परिजन भारी संख्या में शामिल हुये।