संपादक कुंज कुमार रात्रे
महासमुन्द बागबाहरा छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ रही है। प्रदेश में बिजली दरों में लगातार बढ़ोतरी से आम जनता, किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी एवं मध्यम वर्गीय परिवारों की चिंता बढ़ गई है। हाल के वर्षों में बिजली दरों में कई बार वृद्धि की गई है और वर्ष 2025-26 के लिए भी औसतन 1.89% की वृद्धि लागू की गई थी।
कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार “साय-साय” विकास का दावा कर रही है, लेकिन हकीकत में “साय-साय” बिजली बिल बढ़ाकर जनता की जेब पर बोझ डाल रही है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट के बीच बिजली दरों में वृद्धि आम नागरिकों के लिए अतिरिक्त परेशानी का कारण बन रही है।
कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि बिजली दरों में वृद्धि पर तत्काल पुनर्विचार किया जाए तथा किसानों, गरीब परिवारों और घरेलू उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की जाए। जनता से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस निरंतर संघर्ष करती रहेगी और जनहित के लिए आवाज उठाती रहेगी।
नारा: ⚡ “साय-साय बिजली बिल बढ़ावत हे सरकार, जनता होवत हे परेशान बार-बार!”
⚡ “महंगाई के मार, बिजली बिल के भार – जवाब देव भाजपा सरकार
⚡ *”बिजली महंगी, जनता त्रस्त – भाजपा सरकार पूरी तरह विफल!”*
