Blogखेलछत्तीसगढ़

सब – जूनियर नेशनल कराते चैंपियनशिप देहरादून में महासमुंद जिले के श्रृष्टि एवं उत्कर्ष शामिल।

रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे महासमुंद – 5 वीं नेशनल सब-जूनियर कैडेट एवं जूनियर नेशनल कराते चैंपियनशिप 2026 का आयोजन कराते इंडिया ऑर्गनाइजेशन एवं उत्तराखंड कराते एसोसिएशन द्वारा देहरादून, उत्तराखंड में दिनांक 4 से 7 जून 2026 तक आयोजित किया गया है, जिसमें महासमुंद जिले के दो खिलाड़ी का चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी देहरादून के लिए 02 जून को आनंद वैष्णव प्रशिक्षक के साथ रवाना हुए। महासमुंद की श्रृष्टि पिता विप्लव कुमार 13 वर्ष जो 55 किलो बालिका वर्ग में कुमिते एवं उत्कर्ष उपाध्याय पिता शिवकांत उपाध्यक्ष 12 वर्ष जो 55 किलो बालक वर्ग कुमिते में भागीदारी करेंगे। सिटी स्पोर्ट्स क्लब महासमुंद में कराते खेल का प्रशिक्षण आनंद वैष्णव के मार्गदर्शन में करते हुए राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शामिल हो रहे हैं। राष्ट्रीय चैंपियनशिप में श्रृष्टि एवं उत्कर्ष के चयन होने पर खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, जिला कराते संघ महासमुंद अध्यक्ष प्रफुल्ल दुबे, उपाध्याय संदीप चौधरी, सचिव आनंद वैष्णव, कोषाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, वैभव मोहंती, भोज विश्वकर्मा, वेंकटेश साहू, प्रवीण मलिक, अभय दास, अक्षरा चंद्राकर, सात्विक वर्मा, देवश्री एवं खेल संघ के खिलाड़ियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button