रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे 
महासमुंद। जल संसाधन संभाग महासमुंद में 31 मार्च 2026 को एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विभाग के दो अनुभवी कर्मचारियों—सहायक अभियंता श्री जी.पी. पाटिल एवं सहायक वर्ग-02 श्री आर.पी. वर्मा—को 62 वर्ष की शासकीय सेवा पूर्ण करने पर ससम्मान विदाई दी गई।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों सेवानिवृत्त कर्मियों के लंबे, समर्पित और अनुकरणीय सेवाकाल की सराहना की। कार्यक्रम में उन्हें साल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह का वातावरण भावुक रहा, जहां साथियों ने उनके साथ बिताए वर्षों की यादें साझा करते हुए उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में कार्यपालन अभियंता श्री ए.के. खरे ने कहा कि श्री पाटिल एवं श्री वर्मा ने अपने कार्यकाल में विभाग के विकास एवं कार्यों के सुचारू संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनका अनुभव, कार्यनिष्ठा और अनुशासन आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी श्री के.के. बंजारे, श्री एन.के. ठाकुर, श्री मुकेश कुमार चन्द्राकर, श्री एच.एल. परमहंश सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों—श्री अजय कुमार ठाकुर, श्री मोतीलाल मालेकर, श्री एस.पी. ध्रुव, श्री एम.एल. ध्रुव, श्री बिहारी शर्मा, श्री कुंदन लाल चतुर्वेदी, श्री सीतेश कुमार साहू, श्रीमती ममता चन्द्राकर, श्री यशवंत ठाकुर, श्री उमेश कुमार सिन्हा, श्री विक्की साहू, कु. हिमानी, श्रीमती शोभा रामटेके, श्री तारकेश्वर साहू, श्री ओमप्रकाश सिन्हा, श्री अशोक कुमार निर्भलकर, श्री संदीप ठाकुर, श्री आशीष चन्द्राकर, श्री भीखम कुमार चन्द्राकर, श्री ललित कुमार यादव, श्री वेद प्रकाश सिन्हा एवं श्री रामानंद निषाद—ने भी दोनों अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
समारोह के अंत में मानचित्रकार श्री एम.एल. ध्रुव द्वारा कार्यक्रम का संचालन एवं समापन उद्बोधन दिया गया।
इस विदाई समारोह ने न केवल विभागीय एकजुटता और पारिवारिक माहौल को दर्शाया, बल्कि यह भी साबित किया कि सेवाकाल समाप्त होने के बाद भी एक कर्मचारी की पहचान और सम्मान सदैव बना रहता है।
