रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे 
महासमुन्द : मां गायत्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में अध्ययनरत दिव्या रंगारी, योजना रंगारी, राइमा दास , पलक पंचबुद्धे, स्वाती यादव, इन पांच छात्राओं ने बास्केटबॉल चैंपियनशिप में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट स्थान बनाते हुए गोल्ड सिल्वर और ब्रॉन्ज अनेकों पदक अपने नाम किए हैं। राष्ट्रीय स्तर पर विशेष स्थान बनाने पर इन छात्राओं का चयन अन्तर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप मलेशिया के लिये चयनित हुए हैं जहाँ अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाने के साथ महासमुन्द नगर का नाम भी विश्व पटल पर अंकित कर रहे हैं।
इन खिलाड़ी बच्चों की प्रतिभा को निखारने जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद बी एल देवांगन , सहायक जिला क्रीडा अधिकारी अंजलि बरमाल द्वारा उन्हें खेल छात्रवृत्ति के अंतर्गत संस्था की प्राचार्य विमला सागर को छात्राओं के लिए दस– दस हजार रुपए की चेक प्रदान करते हुए कहा कि ये होनहार खिलाड़ी बच्चे क्षेत्र और प्रदेश के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं सभी को बधाई व शुभकामनाएं।
यहां बताना लाजमी होगा कि कोच शुभम तिवारी के मार्गदर्शन में ये छात्राएं अनेकों पदक प्राप्त कर मां गायत्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद सहित छत्तीसगढ़ एवं भारत वर्ष का देश और विदेश तक नाम रोशन किए हैं जिसमें योजना रंगारी ने 49वीं सब जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप (हैदराबाद) 69वीं एस जी एफ आई नेशनल अंडर 14 बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2025-26 (मध्य प्रदेश), 50वीं सब जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप (देहरादून), राइमा दास ने 75वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप (लुधियाना), 69वीं एस जी एफ आई नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप राजनांदगांव, ब्रॉन्ज़ मेडल तीसरा स्थान, पलक पंचबुद्धे ने 69वीं एस जी एफ आई नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप राजनांदगांव ब्रॉन्ज़ मेडल तीसरा स्थान, स्वाति यादव ने 48वीं सब जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप पुड्डुचेरी में गोल्ड मेडल प्रथम स्थान, 39वीं यूथ नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप कोलकाता, 69वीं एस जी एफ आई नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप राजनांदगांव ब्रॉन्ज़ मेडल तीसरा स्थान, दिव्या रंगारी ने 47वीं सब जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश, 48वीं सब जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप पुड्डुचेरी में गोल्ड मेडल प्रथम स्थान, 69वीं एस जी एफ आई नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप राजनांदगांव में ब्रॉन्ज़ मेडल तीसरा स्थान, 39वीं यूथ नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप कोलकाता, 40वीं यूथ नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप पुड्डुचेरी चौथा स्थान, 76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप पुड्डुचेरी में गोल्ड एवं रजत मेडल के साथ इंडिया टीम को रिप्रेजेंट करते हुए साउथ एशियन बास्केटबॉल चैंपियनशिप मालदीव गोल्ड मेडल , एफ आई बी ए (फीबा) एशिया कप बास्केटबॉल चैंपियनशिप मलेशिया के चयनित हुयी है।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर के लिये चयनित होने पर साथ कोच शुभम तिवारी के मां गायत्री शिक्षण समिति की अध्यक्षा लगनी देवी सागर , जिला खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, नोडल प्राचार्य अमी रुफस सेजेस नयापारा, बी आर सी सी जागेश्वर सिन्हा, सागर स्कोर एकेडमी महासमुंद के संचालक के आर सागर, शा उ मा वि गढ़सिवनी प्राचार्य तुलेन्द्र सागर , संकुल प्राचार्य सुखेन्द्र द्विवेदी , सी आर सी मो शेख रसीद कुरैशी एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ शिक्षक शिक्षिकाओं खिलाड़ी बच्चों की उज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई शुभकामनाएं दिए।

