Blogछत्तीसगढ़विभाग

अवैध परिवहन करते 03 हाईवा जप्त

रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे महासमुन्द 28 मई 2026//कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा पूरे जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

 

बुधवार को ग्राम सरायपाली में खनिज जांच दल द्वारा औचक निरीक्षण किया जांच के दौरान खनिज चूना पत्थर /गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए 03 नग हाईवा सीजी 13 जेड. 2637 एवं ओ.डी. 17 ए.ई. 8637 तथा सीजी 06 एच.जी. 0378 कमशः चालक संजीत कुमार निवासी जैतपुर तहसील बरमा जिला औरंगाबाद एवं दीपक सेन निवासी बागटुअरी तहसील सरायपाली जिला महासमुंद तथा वाहन चालक अज्ञात से 03 वाहनों को जप्त कर सरायपाली पुलिस थाना के अभिरक्षा में सुरक्षार्थ में रखा गया है। जप्त किये गए वाहनों के खिलाफ छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के तहत कार्यवाही की जावेगी|

कलेक्टर श्री लंगेह के निर्देशानुसार सभी खनिजों का परिवहन वैध अभिवहन पासों से किया जाना है। किसी भी तरह के अवैध परिवहन भंडारण उत्खनन पाये जाने अवैध उत्खनन / परिवहनकर्ताओ के विरूद्ध इसी प्रकार कृत्य करने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जावेंगी। निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन / परिवहन / भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खनिज अमला द्वारा विशेष अभियान चलाकर निरंतर जांच किया जा रहा है |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button