Blogछत्तीसगढ़

इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बधाई देते हुए कहा

 

 

रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे महासमुंद। भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर मंडल के नए अध्यक्ष बने राकेश सचदेव, आयुष दुबे और दीपक राव को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी के संगठन विस्तार और युवाओं की सक्रिय भागीदारी को सुनिश्चित करने हेतु संगठन द्वारा महासमुंद शहर मंडल में नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय और संभाग प्रभारी अखिलेश सोनी के निर्देशों के परिपालन में, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया की अनुमति तथा जिला प्रभारी जयंती पटेल, जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा व शहर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका की अनुशंसा पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमन वर्मा ने राकेश सचदेव को भारतीय जनता युवा मोर्चा महासमुंद शहर मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही संगठन ने आयुष दुबे और दीपक राव को शहर मंडल युवा मोर्चा के महामंत्री पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस घोषणा के पश्चात आज जिला भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों का विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा, इंद्रजीत सिंह खालसा सहित वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बधाई देते हुए कहा कि युवाओं की ऊर्जा ही संगठन की असली शक्ति है और राकेश सचदेव के नेतृत्व में शहर के युवा संगठित होकर पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिलना भाजपा की लोकतांत्रिक परंपरा का प्रमाण है, जिससे युवाओं में नया जोश भरेगा।

इंद्रजीत सिंह खालसा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि नई टीम के आने से सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्रों में युवाओं का वर्चस्व बढ़ेगा और संगठन की रीति-नीति घर-घर तक पहुँचेगी।

अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए राकेश सचदेव ने कहा कि संगठन ने एक छोटे से कार्यकर्ता पर जो भरोसा जताया है, वह उस पर पूरी निष्ठा से खरे उतरेंगे और महासमुंद के युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़कर जनहित के मुद्दों को प्रखरता से उठाएंगे।

राकेश सचदेव सहित महामंत्रियों ने दायित्व मिलने का श्रेय सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, बीज निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, इंद्रजीत सिंह खालसा, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर, नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, शहर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका और भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमन वर्मा सहित सभी वरिष्ठ नेताओं व कर्मठ कार्यकर्ताओं को दिया है। उन्होंने संकल्प दोहराया कि उनकी प्राथमिकता केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करना है।

इस गरिमामयी कार्यक्रम में शहर मंडल महामंत्री अग्रज शर्मा, मीना वर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश मंत्री अरविंद प्रहरे, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आकाश पाण्डेय, भाजपा नेता हनीश बग्गा, गोविंद सिंह ठाकुर,राजू चंद्राकर, दीनू रुपरेला, शुभम बाघ, बादल मक्कड़, अभिषेक पांडेय, शरद मराठा, जितेंद्र साहू,अंकुश सिंह राजपूत, सौरभ सचदेव, डोमार तांडी, गौरव राठी, अनिमेष राव, हरेंद्र जांगड़े, गोपी कन्नौजे सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के सदस्य और कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिन्होंने नवनियुक्त टीम को सफल कार्यकाल की बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button