Blogछत्तीसगढ़

बिजली कटौती के दंश के बीच महंगी बिजली बिल से जनमानस परेशान.राशि

रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे महासमुन्द भीषण गर्मी में प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती का दंश झेल रहे प्रदेशवासियों पर महंगी बिजली का बिल आना .. सुशासन के नारों का धरातल की सत्यता को बयां करता है उक्त बातें प्रेस विज्ञप्ति में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग ने विज्ञप्ति में कही l

राष्ट्रीय संमवयक श्रीमती महिलांग ने कहा कि माह मई के महीने में राज्य के 45 लाख से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं का बिल…औसत से अधिक आया है l जो वर्तमान सरकार की जनता से प्रायोजित लूट को दर्शाता है l प्रदेश की भाजपा सरकार लोगो को राहत देने के बजाए अघोषित कटौती व महंगी बिजली दरों को लागू कर परेशान व आर्थिक बोझ डालने का कार्य कर रही है जो अपने सरकारी दावे…. सबका साथ सबका विकास के विपरीत. है l राज्य सरकार प्रदेश वासियों को 24 घँटे सुचारू रूप से बिजली देने में अक्षम साबित तो हुई है लेकिन बढ़ी दरों के बिलों की उपभोक्ताओं से वसूली में अव्वल साबित हुई है जो बेहद निन्दाजनक है l

श्रीमती महिलांग ने आगे कहाँ की प्रदेश में पूर्व के शासन काल मे…बिजली बिल हाफ योजना… विद्युत दरों में ना बढ़ाया जाना..व स्मार्ट मीटर ना लगाने से राज्य के उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलती है जबकि वर्तमान शासन ने हाफ योजना बंद कर …दरों में बढ़ोतरी व स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता ने प्रदेश वासियों पर आर्थिक बोझ डाल दिया है।l

श्रीमती महिलांग ने राज्य के मुखिया श्री सायं व विद्युत कंपनी के उच्च अधिकारियों से राज्य वासियों को बिना कटौती किए सुलभ रूप से बिजली देने व दरों में कमी की माँग की है जिससे प्रदेश वासियों को आर्थिक बोझ से राहत मिल सके l

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button