Blogछत्तीसगढ़

पंचायत कार्यालय में घुसकर कार्यालयीन समय पर मारपीट और अश्लील गाली गलौज किया गया

रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे महासमुन्द देवभोगइंजीनियर की गिरफ्तारी को लेकर लाम बंद हुए प्रदेश नगरीय निकाय कर्मचारी संघ। देवभोग नगर पंचायत में पदस्थ सहायक ग्रेड 03 संदीप चंद्राकर के साथ वहां के इंजीनियर आर श्याम सुंदर पटनायक द्वारा अपने कुछ असामाजिक बाहरी गुंडा तत्वों के साथियों के साथ , पंचायत कार्यालय में घुसकर कार्यालयीन समय पर मारपीट और अश्लील गाली गलौज किया गया। उक्त घटना के विरोध में और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और गंभीर धाराओं के तहत् मामला दर्ज करने को लेकर नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रदेश पदाधिकारियो द्वारा एसपी गरियाबंद और थाना प्रभारी देवभोग को ज्ञापन सौपा गया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी ने कहा कि उक्त घटना काफी निंदनीय है जिसका संघ पुर जोर से विरोध करता है और पूरे प्रदेश के कर्मचारियों में आक्रोश है। ऐसे झगलाडू इंजीनियर और उसके साथियों के ऊपर गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर उसकी गिरफ्तारी नहीं होती है। पूरे नगरी निकाय के कर्मचारी देवभोग थाना का घेराव करेंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला व पुलिस प्रशासन की होगी। साथी ही छत्तीसगढ़ शासन से भी अपेक्षा करते है कि ऐसे कृत्य करने वाले आरोपियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही कार्रवाई होनी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से संघ के प्रदेशाध्य राजेश सोनी, प्रदेश महामंत्री सुभाष सोनकर, बस्तर संभाग के महामंत्री विनोद यादव, महासमुंद जिला उपाध्यक्ष कमलजीत सलूजा, प्रदेश प्रवक्त ललित साहू सोनू टांडी और निकाय के स्थानीय पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button