Blogछत्तीसगढ़

सरायपाली सी एच सी में सुरक्षित मातृत्व की दिशा में बड़ी उपलब्धि: तीसरा सफल सिजेरियन, स्वस्थ शिशु का जन्म

रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे महासमुंद //सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सरायपाली में सुरक्षित मातृत्व की दिशा में एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई नागेश्वर राव ने इस सफलता पर चिकित्सा टीम को बधाई देते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकता सुरक्षित मातृत्व और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, और सरायपाली CHC इस दिशा में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है

यहां चिकित्सकों की टीम ने सफलतापूर्वक तीसरा सिजेरियन (C-section) ऑपरेशन करते हुए 26 वर्षीय महिला नरगिस का सुरक्षित प्रसव कराया, जिसमें उन्होंने 3.200 किलोग्राम वजनी स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया।

इस जटिल ऑपरेशन को डॉ. संजय अग्रवाल, डॉ. के. वी. किरण कुमार, डॉ. कुणाल नायक, स्टाफ नर्स प्रगति शर्मा एवं समीर पटेल की टीम ने कुशलतापूर्वक अंजाम दिया। ऑपरेशन की सफलता स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ती गुणवत्ता और विशेषज्ञता को दर्शाती है।

प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं और चिकित्सकों की निगरानी में सुरक्षित हैं। इस उपलब्धि से क्षेत्र के नागरिकों में खुशी का माहौल है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में मिल रही बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाओं की आमजन में सराहना हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button