रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे
महासमुंद। ग्रामीण एवं शहरी निजी चिकित्सा कल्याण संघ की कार्यकारी बैठक आशीर्वाद निवास, लभरा खुर्द में आयोजित की गई। बैठक जिला अध्यक्ष राजेंद्र सेन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए सेन ने संगठन से बाहर रहकर प्रैक्टिस करने वाले चिकित्सकों की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि ऐसे कई व्यक्ति बिना किसी वैद्यकीय नियमों का पालन किए एवं बिना किसी अधिकृत संगठन के दिशा-निर्देशों को माने, बेधड़क दवाखाना एवं क्लिनिक का बोर्ड लगाकर चिकित्सा कार्य कर रहे हैं। उनके द्वारा कई बार गलत एवं अवैज्ञानिक उपचार किए जाने से मरीजों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, जिससे पूरे चिकित्सा समुदाय की छवि धूमिल होती है और समाज में चिकित्सकों के प्रति विश्वास भी प्रभावित होता है।
सेन ने ऐसे मामलों में नियमों के तहत सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि चिकित्सा क्षेत्र की गरिमा बनी रहे और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
बैठक में संघ के सभी कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें जोगीराम साहू, रवि पाटकर, डोमलाल साहू, छेरकूराम, जल छतरी, रेख राम साहू, मनहरण लाल साहू, अमर सिंह साहू, उपेंद्र साहू, गोवर्धन सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।