Blogछत्तीसगढ़

महावीर जयन्ती के अवसर पर सकल जैन संघ द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी का स्वागत नेहरू चौक में भाजपा शहर मण्डल द्वारा किया गया। 

कुंज कुमार रात्रे वरिष्ठता पत्रकार महासमुन्द,महावीर जयन्ती के अवसर पर सकल जैन संघ द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी का स्वागत नेहरू चौक में भाजपा शहर मण्डल द्वारा किया गया। भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिका, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी, सुरेन्द्र महाराज, वजीर अरोरा, शरद राव मराठा, हीरा चौहान, रामकृष्ण शर्मा ने प्रभात फेरी में शामिल जैन समाज के लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा महावीर स्वामी की मूर्ति के सामने श्रीफल अक्षत चढ़ाया गया। नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने कहा कि भगवान महावीर स्वामी के कैवल्य ज्ञान का लाभ हर व्यक्ति को लेना चाहिए। उनका सबसे बड़ा संदेश था अहिंसा परमोधर्म। – उन्होने समझाया कि हर जीव में आत्मा होती है इसलिए किसी जीव को तकलीफ न दे। पुरे विश्व को उनके मार्ग पर चलने की आवश्यकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button