Blogछत्तीसगढ़

कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज, रायपुर (छ.ग.) तीसर नेत्रा,

ऑपरेशन “निश्चय” के तहत रायपुर रेंज के 5 जिलों में विशेष अभियान चलाकर की गई आबकारी, नारकोटिक्स, आर्म्स एक्ट, वारंट तामील एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे महासमुन्द दिनांक 04.04.2026 एवं 05.04.2026 को ऑपरेशन “निश्चय” के तहत रायपुर रेंज के जिलों बलौदाबाजार-भाटापारा, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद एवं रायपुर ग्रामीण में विशेष अभियान चलाकर आबकारी एक्ट, नारकोटिक्स एक्ट, आर्म्स एक्ट, वारंट तामील तथा प्रतिबंधात्मक धाराओं के अंतर्गत व्यापक कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, असामाजिक तत्वों, अवैध शराब विक्रेताओं, मादक पदार्थ रखने एवं विक्रय करने वालों तथा वारंटियों के विरुद्ध सघन कार्यवाही की गई।

मुख्य बिंदु

• कुल 95 टीमों द्वारा 384 रेड/दबिश/चेकिंग कार्यवाही की गई।

• आबकारी एक्ट के अंतर्गत कुल 126 प्रकरणों में 126 व्यक्तियों/आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

• नारकोटिक्स/एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कुल 22 प्रकरणों में कार्यवाही कर 21.945 किलोग्राम मादक पदार्थ तथा 60 नग टेबलेट जप्त किए गए।

• आर्म्स एक्ट के अंतर्गत कुल 06 प्रकरणों में कार्यवाही की गई तथा 2 पिस्टल भी जप्त किए गए।

• विभिन्न प्रतिबंधात्मक धाराओं के अंतर्गत कुल 174 कार्यवाहियां की गईं।

• वारंट तामील के अंतर्गत 31 गिरफ्तारी वारंट, 14 स्थायी वारंट तथा 1 जमानती वारंट, कुल 46 वारंट तामील किए गए।

• अन्य अपराध के 04 प्रकरणों में भी कार्यवाही की गई।

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में आबकारी एक्ट के अंतर्गत

• धारा 34(2) में 15 प्रकरण, 15 व्यक्ति, मात्रा 173.276 लीटर

• धारा 34(ख) में 06 प्रकरण, 06 व्यक्ति

• धारा 36(सी) में 08 प्रकरण, 08 व्यक्ति

• धारा 36(च) में 03 प्रकरण, 03 व्यक्ति

के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

इसी प्रकार नारकोटिक्स एक्ट के अंतर्गत 13 प्रकरणों में 13 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही कर 5.673 किलोग्राम मादक पदार्थ तथा 60 नग टेबलेट जप्त किए गए। आर्म्स एक्ट के 1 प्रकरण में कार्यवाही की गई। साथ ही 170/126/135 बीएनएसएस के 22 प्रकरणों में 24 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई तथा 6 स्थायी एवं 1 गिरफ्तारी वारंट तामील किया गया।

जिला गरियाबंद

जिला गरियाबंद में 27 टीमों द्वारा 119 रेड कार्यवाही की गई। इस दौरान आबकारी एक्ट के 26 प्रकरणों में 26 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही कर 158.180 बल्क लीटर शराब संबंधी जब्ती/कार्यवाही की गई। धारा 170 बीएनएसएस के 12 प्रकरणों में 12 व्यक्तियों तथा धारा 126/135 बीएनएसएस के 34 प्रकरणों में 37 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। साथ ही 2 स्थायी वारंट तामील किए गए।

जिला धमतरी

जिला धमतरी में अभियान के अंतर्गत 30 अलग-अलग टीमों द्वारा 150 स्थानों पर दबिश देकर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई।

जिला धमतरी में आबकारी एक्ट के अंतर्गत

• धारा 34(2) में 06 प्रकरण, 06 व्यक्ति, मात्रा 113.96 लीटर

• धारा 34(ख) में 10 प्रकरण, 10 व्यक्ति

• धारा 36(सी) में 01 प्रकरण, 01 व्यक्ति

के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

इसी प्रकार नारकोटिक्स एक्ट के 4 प्रकरणों में 4 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही कर कुल 3972 ग्राम मादक पदार्थ जप्त किया गया। आर्म्स एक्ट के 1 प्रकरण में भी कार्यवाही की गई। इसके अतिरिक्त 170/126/135 बीएनएसएस के 29 प्रकरणों में 29 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।

जिला महासमुंद

जिला महासमुंद में 38 टीमों द्वारा 115 स्थानों पर रेड कार्यवाही की गई। इस दौरान आबकारी एक्ट के 35 प्रकरणों में 35 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही कर 357.020 लीटर शराब संबंधी जब्ती/कार्यवाही की गई। एनडीपीएस एक्ट के 2 प्रकरणों में 6 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही कर 10.500 किलोग्राम मादक पदार्थ जप्त किया गया। आर्म्स एक्ट के 1 प्रकरण में कार्यवाही की गई। इसके अतिरिक्त प्रतिबंधात्मक धाराओं के अंतर्गत 30 प्रकरणों में 41 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। साथ ही 17 गिरफ्तारी वारंट एवं 3 स्थायी वारंट तामील किए गए।

जिला रायपुर ग्रामीण

जिला रायपुर ग्रामीण में अभियान के दौरान आबकारी एक्ट के 16 प्रकरणों में 16 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही कर 597 पौवा शराब संबंधी कार्रवाई की गई। आर्म्स एक्ट के 3 प्रकरणों में कार्रवाई की गई। नारकोटिक्स एक्ट के 3 प्रकरणों में 1.800 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया। इसके अतिरिक्त 47 प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। वारंट तामील के अंतर्गत 13 गिरफ्तारी वारंट, 3 स्थायी वारंट एवं 1 जमानती वारंट तामील किया गया। साथ ही अन्य अपराध के 4 प्रकरणों में भी कार्यवाही की गई।

कुल मिलाकर रायपुर रेंज के 05 जिलों में चलाए गए ऑपरेशन “निश्चय” के दौरान, कुल 95 टीमों द्वारा 384 रेड/दबिश/चेकिंग कार्यवाही की गई। अभियान के तहत आबकारी एक्ट में कुल 126 प्रकरणों में 126 व्यक्तियों/आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई, जिसमें बलौदाबाजार-भाटापारा में धारा 34(2) के 15, धारा 34(ख) के 06, धारा 36(सी) के 08 एवं धारा 36(च) के 03 प्रकरण, धमतरी में धारा 34(2) के 06, धारा 34(ख) के 10 एवं धारा 36(सी) का 01 प्रकरण, गरियाबंद में 26 प्रकरण, महासमुंद में 35 प्रकरण तथा रायपुर ग्रामीण में 16 प्रकरण दर्ज किए गए। शराब संबंधी कार्यवाही में कुल 802.436 लीटर/बल्क लीटर तथा 597 पौवा शराब जप्त/कार्यवाही की गई। नारकोटिक्स/एनडीपीएस एक्ट के कुल 22 प्रकरणों में 21.945 किलोग्राम मादक पदार्थ तथा 60 नग टेबलेट जप्त किए गए। आर्म्स एक्ट के कुल 06 प्रकरणों में कार्यवाही की गई तथा 2 पिस्टल भी जप्त किए गए। सट्टा/जुआ एक्ट के 02 प्रकरणों में 07 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई कर कुल ₹6,230/- रकम जप्त की गई। विभिन्न प्रतिबंधात्मक धाराओं के अंतर्गत कुल 174 कार्यवाहियां की गईं। वारंट तामील के अंतर्गत 31 गिरफ्तारी वारंट, 14 स्थायी वारंट तथा 01 जमानती वारंट, कुल 46 वारंट तामील किए गए। इसके अतिरिक्त 04 अन्य अपराधों में भी कार्यवाही की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button