Blogछत्तीसगढ़

सर्व अनुसूचित जाति समाज की जिला स्तरीय आनलाइन बैठक में हुई अहम् चर्चा

कुंज कुमार रात्रे वरिष्ठता पत्रकार महासमुंद -सर्व अनुसूचित जाति समाज की आनलाइन बैठक प्रदेशाध्यक्ष डॉ लक्ष्मण भारती जी के मुख्य अतिथि एवं जिला सरंक्षक गण दाऊ  विजय बंजारे जी,  तुलेंद्र सागर जी,  देवेन्द्र रौतिया जी तथा जिलाध्यक्ष रेखराज बघेल की अध्यक्षता एवं जिला, ब्लॉक पदाधिकारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। प्रदेश अध्यक्ष डॉ भारती ने समाज को एकजुट संगठित करने की अपील करते हुए कहा कि सर्व अनुसूचित जाति के अंदर आने वाली 44 समाज की मुल समस्या एक है और संवैधानिक अधिकार भी एक है तो टुकड़ों में बंटकर रहने की बजाय हमें संगठित होकर कार्य करना चाहिए। महासमुंद जिला कार्यकारिणी बहुत ही सक्रिय एवं संवैधानिक अधिकारों के सजग प्रहरी है। हमें शिक्षा रोजगार पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।जिला संरक्षक दाऊ विजय बंजारे ने कहा कि सर्व अनुसूचित जाति समाज के किसी भी जाति के ऊपर समस्या आती है तो हमें एकजुट होकर साथ देना चाहिए तभी अनुसूचित जाति की एकता शासन प्रशासन में दिखेगी। हमें कुछ स्वार्थी राजनीतिक लोग आपस में बांटने की कार्य करतीं हैं जिससे सतर्क रहने की जरूरत है।श्री तुलेंद्र सागर ने पदोन्नति में आरक्षण पर ध्यान केंद्रित करते हुए समाज को आवाज उठाने और शासन प्रशासन से मांग करने की अपील किया।  देवेन्द्र रौतिया ने संगठन को मजबूत करने हर संभव रविदास समाज का सहयोग देने की बात कही।

जिलाध्यक्ष रेखराज बघेल ने सर्व अनुसूचित जाति समाज के सभी उपजातियों को एक मंच में लाकर सामाजिक जागरूकता अभियान चलाने की संकल्प दोहराते हुए कहा कि पंचायत चुनाव और अन्य कारणो से संगठन की कार्य में कुछ समय से विराम लगा था लेकिन अब हर ब्लॉक में संगठन का विस्तार और बागबाहरा ब्लॉक में पदाधिकारियों का मनोनयन शीघ्र कराने के साथ अनुसूचित जाति समाज की जिला में संख्या व समाज की शैक्षणिक, आर्थिक, सामाजिक हालात जानने के लिए ग्राम स्तर पर सर्वे कराने की बात कही।

बैठक को वीरेन्द्र सागर महासचिव,हीरा नेताम सहसचिव,प्रकाश नंद संगठन मंत्री, सुरेश अस्तुरा बसना ब्लॉक अध्यक्ष, मुरलीधर बारिक सरायपाली ने भी संबोधित करते हुए सक्रियता के साथ समाज को संगठित करने की बात दोहराई। बैठक में सर्व अनुसूचित जाति समाज की संगठन के नाम से कुछ लोग फर्जी तरीके से शासन प्रशासन के बीच उपयोग किया था जबकि जिला में एक मात्र अधिकृत और प्रदेश से पंजीकृत संबंध संगठन है जिसका कोई भी पदाधिकारी शामिल नहीं था। भविष्य में पुनर्वृति रोकने का निर्णय लिया गया। बैठक में तेजराम चौलिक,हरक मन्नाडे, बुद्ध प्रकाश मेश्राम,सोनु टंडन, राजेश रात्रे व अन्य समाज के लोग शामिल हुए। उक्त जानकारी जिला मिडिया प्रभारी तेजराम चौलिक ने दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button