Blogछत्तीसगढ़

खट्टी सबस्टेशन की क्षमता में वृद्धि*: *क्षेत्र के 12 से अधिक गांवों को मिलेगी लो-वोल्टेज और ओव्हर लोडिंग से मुक्ति

रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे महासमुंद ,31 मार्च 2026// महासमुंद क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बिजली की समस्या को दूर करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी ने एक और बड़ा कदम उठाया है। आमाकोनी सब स्टेशन में ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि के बाद अब 33/11 kV खट्टी सबस्टेशन की ट्रांसफार्मर क्षमता को 3.15 mva से 5 mva में विस्तार किया गया है, जिससे क्षेत्र के एक बड़े हिस्से को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

क्षेत्र में कृषि और घरेलू उपयोग के लिए बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए विभाग ने खट्टी सबस्टेशन के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया है। इस अपग्रेडेशन के बाद अब सबस्टेशन की भार वहन करने की क्षमता बढ़ गई है, जिससे लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का स्थाई समाधान होगा।

इन गांवों के उपभोक्ताओं को मिलेगा सीधा लाभ

सबस्टेशन की क्षमता बढ़ने से खट्टी सहित आसपास के कई गांवों के हजारों उपभोक्ताओं को फायदा होगा। लाभान्वित होने वाले मुख्य में हिच्चा, पोटिया, जीवनगढ़, पेंड्रा,

तुसदा, डुमरपाली, लभराकला, परसदा, धरमपुर, बिजराडीह, अमेठी, खट्टी, कोना और फुलझर शामिल है।

लो-वोल्टेज और ओवरलोडिंग का होगा खात्मा

कार्यपालन अभियंता श्री पी आर वर्मा से मिली जानकारी के अनुसार इन क्षेत्रों में विशेष रूप से खेती के दिनों में लो-वोल्टेज और बार-बार होने वाली ट्रिपिंग की बड़ी समस्या रहती थी। क्षमता बढ़ने से अब फीडर पर अतिरिक्त भार नहीं पड़ेगा, जिससे किसानों को सिंचाई के लिए और ग्रामीणों को घरेलू उपयोग के लिए स्थिर वोल्टेज पर बिजली मिल सकेगी।

इस कार्य को विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पूरा किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि विद्युत कंपनी का लक्ष्य हर ग्रामीण क्षेत्र तक गुणवत्तापूर्ण बिजली पहुँचाना है। इस पहल की स्थानीय ग्रामीणों और किसानों ने सराहना की है, क्योंकि इससे आने वाले सीजन में फसलों की सिंचाई में काफी आसानी होगी। बुनियादी ढांचे में यह सुधार भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button