रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे
महासमुंद – भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के तत्वाधान में इनडो मलेशिया टेस्ट सीरीज पुरुष एवं महिला का आयोजन मलेशिया में 27 फरवरी से 04 मार्च 2026 तक आयोजित किया गया हैं। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ से चार खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन हुआ है। पुरुष वर्ग में मुरली सिंह राजपुरोहित महासमुंद, बंटी चंद्रवंशी तथा महिला वर्ग में क्षमानिधी एवं लता साहू शामिल होंगे। पिछले कई वर्षों से अपने खेल कौशल का अच्छा प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम में अपना स्थान बनाने में कामयाब हुए हैं। मुरली सिंह राजपुरोहित पिता मोती सिंह राजपुरोहित जो श्री भैरव बीकानेर स्वीट्स के संचालक के पुत्र है। तथा माता रामी देवी राजपुरोहित है। प्रदेश सह सचिव अंकित लूनिया के मार्गदर्शन में कई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, राष्ट्रीय प्रतियोगिता, आॅल इंडिया यूनिवर्सिटी, सेंट्रल जोन, स्कूल एवं ओपन नेशनल खेल में शामिल हो चुके है। मुरली सिंह राजपुरोहित ने लगातार 4 वर्षों से ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में भागीदारी करते आ रहे हैं। 2019- 20 एवं 2021-2022 में सेंट्रल जोन प्रतियोगिता में शामिल हुए हैं। 2 राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिता में भागीदारी, 2 सब – जूनियर नेशनल, 2021 में जूनियर नेशनल, 2023 में सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में भागीदारी निभाई है। मुरली सिंह राजपुरोहित के इंडो मलेशिया टेस्ट सीरीज में चयन होने पर जिला अध्यक्ष भाजपा येतराम साहू, बादल मक्कड, आनंद साहू, महेंद्र सिक्का, राहुल चंद्राकर, भारतीय बॉल बैडमिंटन संघ महासचिव वाई राजा राव, छत्तीसगढ़ बॉल बैडमिंटन कार्यकारी अध्यक्ष इसरार अहमद, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज कुमार धृतलहरे, समस्त जिला सचिवों छत्तीसगढ़, प्रदेश सह सचिव एवं जिला सचिव अंकित लुनिया, नरेश चंद्रकर, मोबिन क़ुरैशी, राकेश थावाईति, रविंदर गुरुदत्त, तारिणी चंद्राकर, सेवन दास मानिकपुरी, लोकेश चंद्राकर, दिलीप कुमार लहरें, प्रभात सेठ, राजेश शर्मा, विनय भारद्वाज, भूषण, गजेंद्र यादव, रमन सिंह ठाकुर,इमरान अली हैंडबॉल जिला सचिव,अभिषेक अंबिलकर,शुभम,कुंदन,लक्ष्मी, पंकज मिनी स्टेडियम महासमुंद के खिलाड़ियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।