रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे
महासमुंद। छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद साहू ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी जी के कुशल मार्गदर्शन में प्रस्तुत यह बजट अत्यंत सराहनीय, जनकल्याणकारी एवं विकासोन्मुख है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के रोजगार एवं अधोसंरचना विकास पर विशेष ध्यान दिया है, जो प्रदेश को विकसित छत्तीसगढ़ @2047 की दिशा में आगे बढ़ाने वाला है।
आनंद साहू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट आमजन, किसान, युवा एवं महिलाओं के हितों को समर्पित है तथा प्रदेश के संतुलित और समग्र विकास की मजबूत नींव रखता है।