रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे
महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, महासमुंद में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जी ने देश के विकास, आत्मनिर्भर भारत, नवाचार, स्वच्छता, युवा शक्ति, महिला सशक्तिकरण तथा जनभागीदारी जैसे विषयों पर प्रेरणादायी विचार रखे, जिन्हें उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गंभीरता से आत्मसात किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष येतराम साहू, राहुल चंद्राकर, जिला कोषाध्यक्ष अरुण साहू, पंकज चंद्राकर, मुन्ना साहू, नरेश नायक, लिलेश साहू एवं श्री शुभम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम उपरांत उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री जी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी आनंद साहू द्वारा प्रदान की गई।