रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे 
महासमुन्द: छत्तीसगढ़ घासी घसिया सहिस सारथी कल्याण समिति जिला इकाई महासमुन्द अंतर्गत कौड़िया परिक्षेत्र विकासखंड पिथौरा के पथर्री ग्राम में प्रांताध्यक्ष के आर सागर के मुख्य आतिथ्य एवं अध्यक्षता जोहन लाल साहनी में वार्षिक बैठक आहूत किया गया। बैठक में परिक्षेत्र सामाजिक आय व्यय प्रस्तुत किया गया तथा आगामी वर्ष के लिये कार्ययोजना तैयार कर समाज को संगठित कर शिक्षा व रोजगार के साथ साथ शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के लोगों को लाभ दिलाने पर विशेष जोर दिया गया। समाज द्वारा ग्राम पंचायत पथर्री को आवेदन देकर सारथी समाज हेतु भूमि मांग किया गया था । उक्त मांग पर पंचायत द्वारा चंडी मंदिर परिसर पथर्री में ही सामाजिक भवन हेतु भूमि चिन्हित कर आबंटित किया गया है। आबंटित भूमि पर आज के बैठक में सारथी समाज सामुदायिक भवन हेतु प्रांताध्यक्ष के आर सागर एवं उपस्थित समाजजन के करकमलों से भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। बैठक को सम्बोधित करते हुए के आर सागर ने कहा सभी समाज का कहीं न कहीं एक सामाजिक भवन लगभग प्रयेक ग्राम में बना हुआ है। जिसमे लोग बैठक सादी ब्याह आदि सामाजिक कार्य सम्पन्न करते हैं। ऐसे ही हमारे समाज के लिये भी एक एक भवन ग्राम स्तर, विकास खण्ड, जिला स्तर पर जरूर होना चाहिए। इसी कड़ी में आज यह हमरे समाज के बहुत ही सुखद बात है कि ग्राम पथर्री में हमारे सारथी समाज के लिये सामाजिक भवन हेतु भूमि पूजन किया जाना। आज भूमि पूजन किये हैं। अब भवन निर्माण हेतु विधायक सांसद से मांग करेंगे कि शासन द्वारा शीघ्र ही हमारे समाज के लिये एक सामाजिक भवन बनवाया जाय। साथ ही यथायोग्य समाजजन द्वारा भी आर्थिक व शाररिक सहयोग की अपेक्षा रहेगा। इस भूमि पूजन से उपस्थित समाज के लोग हर्ष व्यक्त किये हैं। बैठक में महासमुन्द जिला एवं सभी विकास खण्ड में सामाजिक सदस्यता अभियान चलाकर सभी विकास खण्ड में विधिवत संगठनात्मक निर्वाचन प्रक्रिया के माध्यम से जिला इकाई को मजबूत एवं संगठित करने प्रस्ताव पारित किया गया। जिसके लिये शीघ्र ही निर्वाचन की अधिसूचना जारी किया जावेगा।
बैठक में के आर सागर प्रांताध्यक्ष, जोहन लाल साहनी अध्यक्ष कौड़िया परिक्षेत्र, सुनील सोनवानी सचिव खल्लारी,डिगेश सागर सचिव सुवरमाल, रामेश्वर साहनी सचिव कौड़िया, इंदल साहनी उपाध्यक्ष, मनोज सेन्द्रे कोषाध्यक्ष, संतोष साहनी पंच, तारा साहनी पंच खल्लारी साथ ही पिथौरा, बागबाहरा एवं महासमुन्द के सामाजिक जन उपस्थित रहे। बैठक की संचालन सचिव रामेश्वर साहनी ने किया आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष इंदल साहनी द्वारा दिया गया।उक्त जानकारी जिलाध्यक्ष तुलेन्द्र कुमार सागर ने दिया।