Blogछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ समृद्धि की ओर अग्रसर: येतराम साहू

रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री येतराम साहू ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के 62 वें जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके कुशल, दूरदर्शी एवं संवेदनशील नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के स्वर्णिम अध्याय की ओर अग्रसर है। श्री साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय के जन्म दिवस 21 फरवरी को भाजपा परिवार द्वारा “सेवा–सुशासन–संकल्प दिवस” के रूप में मनाया जाएगा। यह दिवस प्रदेश के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के संकल्प को पुनः दृढ़ करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में प्रदेश में अनेक ऐतिहासिक एवं जनहितकारी निर्णय लिए गए हैं। किसानों के हित में धान खरीदी व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया तथा कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा प्रदान की गई। महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिला। युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों का विस्तार किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सड़क, पुल एवं अधोसंरचना विकास के कार्यों को गति दी गई है, जिससे गांव-गांव तक विकास की रोशनी पहुंच रही है। स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार एवं शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं। बस्तर सहित संवेदनशील क्षेत्रों में शांति स्थापना एवं सुरक्षा व्यवस्था को सशक्त कर विकास का मार्ग प्रशस्त किया गया है। श्री साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही की नई परंपरा स्थापित हुई है। सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं, जिससे प्रदेश के हर वर्ग में विश्वास और संतोष का वातावरण निर्मित हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर, समृद्ध एवं वैश्विक पहचान दिलाने के लिए सतत प्रयासरत हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button