रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे 
महासमुंद – महिला एवं बाल विकास महासमुंद द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस सह महिला जागृति शिविर का आयोजन शनिवार को शंकराचार्य सांस्कृतिक भवन महासमुंद में आयोजित किया गया जिसमें महासमुंद जिले के बालिका खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। तीरंदाजी खेल के राष्ट्रीय खिलाड़ी पद्मा साहू पिता वेदराम साहू बिहाझर बागबहरा, नवलीन कौर छावड़ा पिता अरविंद छाबड़ा एवं बास्केटबॉल इंडिया खिलाड़ी दिव्या रंगारी पिता विनोद रंगारी का सम्मान मुख्य अतिथि विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिंहा, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवी चंद राठी, पवन पटेल द्वारा किया गया। आयोजन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सखी सेंटर, महिला अधिकारी एवं कर्मचारी, विद्यालयीन छात्रा शामिल रहे। खिलाड़ियों को सम्मानित किए जाने पर खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज कुमार घृतलहरे, महिला एवं बाल विकास अधिकारी टिकवेंद्र जाटवर, छात्रावास अधीक्षक बॉल आश्रम बिहाझर डॉ. पूर्णेन्द्र चंद्राकर, डॉ. विकास अग्रवाल, पद्मा साहू के पदक जीतने पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरें, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजलि बरमाल, छात्रावास अधीक्षक डॉ. पूर्णेन्द्र चंद्राकर, जिला तीरंदाजी संघ बागबाहरा जिला महासमुंद के अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल, सचिव एवन कुमार साहू, कोषाध्यक्ष अरविंद छाबड़ा, रंजीत कौर, भोपाल सिंह बंजारा, ऋषि कपूर साहू, हिरेन्द्र देवांगन, शैलेश शुक्ला, डॉ. सुनील कुमार भोई, पिरीत साहू, संजय पैकरा, रिंकल बग्गा, सोमनाथ साहू, मुकेश वेगड़, संजय सोनवानी, कमला मांझी, बॉल आश्रम बिहाझर बागबाहरा के समस्त खिलाड़ी, प्राचार्य स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल बागबाहरा एवं समस्त स्टॉफ, खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग के समस्त खिलाड़ियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।