रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे
महासमुंद 17 अगस्त 2025।विश्व धरोहर सिरपुर बचाने संकल्पित,अवैध करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट,अवैध नूतन इस्पात एवं पावर प्राइवेट लिमिटेड के समस्त अवैधानिक कार्यों के विरुद्ध साढ़े तीन साल से अधिक समय से आंदोलनरत राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा सत्याग्रही किसानों की बैठक आज दिनांक 17 अगस्त 2025 को श्रीराम जानकी मंदिर खैरझिटी में शाम 04 बजे सम्पन्न हुई!बैठक के मुख्य अतिथि राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे उपस्थित थे! अध्यक्षता प्रसिद्ध रामायणी कलाकार सत्याग्रह आंदोलनकारी किसान नेता नंदकुमार साहू ने किया! विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश किसान नेता छन्नुलाल साहू उपस्थित थे! बैठक में अवैध करणी उद्योग के सशर्त डायवर्सन जो स्वतः समाप्त हो गया है पर कारखाना बंदी का जोर शोर से आंदोलन करियों ने शुरू किया आदेश मनवाने तेज किया आंदोलन!ओद्योगिक प्रदूषण से किसानों के धान फसल,पशु,मानव जीवन बुरी तरह से हो रहे हैं प्रदूषित!अवैध उद्योग के समस्त अवैधानिक कार्य पर कार्यवाही कराने,गांव गांव में किसान क्रांति जनजागरण मशाल रैली को जारी रखने का निर्णय लिया!अवैध कारखाना पर ताला बंदी, किसानों को खाद उपलब्ध कराने,प्रदेश में नशाबंदी लागु कराने आंदोलन करने का भी निर्णय लिया गया!बैठक में प्रमुख रूप से अशोक कश्यप,नाथूराम सिन्हा,दसरथ सिन्हा,हेमसागर पटेल,लीलाधर पटेल,धर्मेंद्र यादव,चंद्रकुमार यादव,उप सरपंच कुकराडीह,टिकेलाल जलक्षत्रि उप सरपंच खैरझिटी, पंच प्रतिनिधि जयसिंग पटेल, नंदकुमार यदु,करण साहू, रुपसिंग निषाद,बल्ला सिन्हा,कृष्ण कुमार साहू,नरेश धिवर, दीपकदास मानिकपुरी,पुनीत साहू,दीनदयाल साहू,बेनीराम पटेल,डेरहू साहू,भागवत लोहार, प्रहल्लाद ध्रुव,खेलु विश्कर्मा, श्रीमती राधाबाई सिन्हा,टूकेश्वरी ध्रुव,रमसिला पटेल,धनेश्वरी यादव,श्यामबाई ध्रुव,कुसुमलता चेलक,बनवासा यादव,पुस्वाईया धिवर,खेमिन साहू,ललिता साहू, उषा साहू,पंचवती ध्रुव, सुकवारो साहू,ठगन सिन्हा,हीरा बाई यादव,मोहनबाई जलक्षत्रि, रामबाई ध्रुव,चन्द्रिका,रुक्मणि यादव,मनकी ध्रुव,रमशीला,रेखा विश्वकर्मा, मिना वर्मा,गीतू यादव,साधना सिन्हा,योगिता यादव,हिमांशी सिन्हा,देवश्री यादव,दशोदा भास्कर,गंगा जलक्षत्रि,अनिशा कौसर,मानकी जांगड़े,शांति पटेल,जानकी, मालती,उषा विश्व कर्मा सहित सैकड़ो किसान,महिला किसान,छात्र उपस्थित थे! कार्यक्रम का संचालन राज्य आंदोलनकारी सत्याग्रह आंदोलन प्रभारी अशोक कश्यप ने किया! आभार प्रदर्शन उप सरपंच टिकेलाल जलक्षत्रि ने किया!