Blogछत्तीसगढ़

जिले में अवैध शराब बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान

रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे महासमुन्द सरगुजा — जिले में अवैध शराब बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीतापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और तस्करी में प्रयुक्त एक कार जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब कारोबार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सीतापुर पुलिस ने 23 अप्रैल की रात गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।

सूचना के आधार पर एनएच-43 प्रतापगढ़ सड़कपारा मार्ग पर घेराबंदी कर एक संदिग्ध वाहन, रेनॉल्ट किगर (क्रमांक CG 15 DV 7455) को रोका गया। वाहन चालक ने अपना नाम सूरज गुप्ता (34 वर्ष), निवासी लुंड्रा, सरगुजा बताया। तलाशी के दौरान वाहन से मेडॉफ व्हिस्की के 48 नग और गोवा स्पेशल व्हिस्की के 480 नग, कुल लगभग 95 लीटर शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत 65,280 रुपये बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी से शराब के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अखिलेश सिंह, सहायक उपनिरीक्षक अरुण दुबे सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button