कुंज कुमार रात्रे वरिष्ठता पत्रकार
महासमुंद मुख्य अतिथि राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे ने संबोधित करते हुए कहा भाजपा के जनप्रतिनिधि, जिलाधीश शपथ के विपरीत संवैधानिक नियमों की धज्जियां उड़ाकर भ्रष्टाचार के सहारे अवैध कामों रेती,शराब,अवैध कारखाना को बना रहे हैं धन जमा करने का जरिया,समय रहते होश में आओ, कांग्रेस भाजपा दोनों भ्रष्टाचार के लिए कर रहे हैं राजनीति, विधायक अवैध रेती ठेकेदार अवैध उद्योग के दल्ले जिलाधीश,पुलिस अधीक्षक सभी संविधान के विपरीत कर रहे हैं काम)
महासमुंद 30 मई 2025। आज दिनांक 30 मई को निर्धारित कार्यक्रम अनुसार शाम 06 बजे से अवैध करणी कृपा पावर प्राइवेट लिमिटेड ने मिनी स्टील प्लांट,स्पंज आयरन प्लांट, पावर प्लांट,फेरो एलायंस,सढ़े गले टायरों से आइल बनाने अपने अवैध उद्योग को अवैध निर्माण प्रारंभ किया है जिसके विरोध में,विश्व धरोहर सिरपुर बचाने संकल्पित राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा सत्याग्रही किसानों द्वारा बिराकोनी में मशाल जुलूस का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।जिसके मुख्य अतिथि राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे, प्रदेश किसान नेता वेगेद्र सोनवेर उपस्थित थे।
मशाल जुलूस लेके निकले मातृ शक्ति, महिला किसान और किसान राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे,वेगेद्र सोनवेर ने मशाल हाथ में देके मशाल जुलूस का शुरुवात किया।मशाल जुलूस बाजार चौक से,दुर्गा चौक,राम मंदिर, साहूपारा,जैतखम्भ चौक,सुभाष चौक,अटल चौक,स्कूलपारा,गणेश चौक,साहू छात्रावास चौक,गणेश चौरा,भारतमाता चौक,ग्राम पंचायत चौक,अमर चौक में समापन हुआ।
मशाल जुलूस शुभारंभ के पहले सभी ने देश के शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि दिया गया।
मशाल जुलूस के पहले मुख्य अतिथि राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे ने संबोधित करते हुए कहा भाजपा के जनप्रतिनिधि,जिलाधीश शपथ के विपरीत संवैधानिक नियमों की धज्जियां उड़ाकर भ्रष्टाचार के सहारे अवैध कामों रेती,शराब,अवैध कारखाना को बना रहे हैं धन जमा करने का जरिया,समय रहते होश में आओ, कांग्रेस भाजपा दोनों भ्रष्टाचार के लिए कर रहे हैं राजनीति,विधायक अवैध रेती ठेकेदार अवैध उद्योग के दल्ले जिलाधीश,पुलिस अधीक्षक सभी संविधान के विपरीत कर रहे हैं काम।
मशाल जुलूस का मुख्य मुद्दा (1) अवैध पावर प्राइवेट लिमिटेड ने मिनी स्टील प्लांट,स्पंज आयरन प्लांट,पावर प्लांट,फेरो एलायंस,सढ़े गले टायरों से आइल बनाने अपने अवैध उद्योग को अवैध निर्माण प्रारंभ किया है आपराधिक गतिविधि को बंद कराने।(2)मान. उच्च न्यायालय के आदेश में किसानों की हुई है जीत जिसे परिपालन कराने (3) अवैध करणी कृपा प्लांट के औद्योगिक प्रदूषण से क्षेत्र के खेती,बाड़ी,घर,मकान,दुकान, स्कूल,अस्पताल,मानव जीवन,पशु जीवन हो रहे हैं प्रभावित पर राज्य सरकार कार्यवाही कर उद्योग का संचालन बंद कराए।(4) डीएपी खाद किसानों को प्रदेश स्तर पर उपलब्ध कराए सरकार, व्यापारियों द्वारा अधिक दाम में बेचकर किसानों का कर रहे हैं शोषण राज्य सरकार व्यापारीयों के साथ ज़बाब दो साय सरकार (5) 28 फरवरी किसान ट्रैक्टर रैली पर आपातकाल जैसे व्यवस्था बनाकर ट्रैक्टर जप्ती किसानों की गिरफ्तारी कर लोकतंत्र की हत्या करने वाले जिला प्रशासन पर कार्यवाही कराने।(6) गांव – गांव में पूर्ण नशाबंदी (शराबबंदी) शोषण, भ्रष्टाचार शामिल है।
मशाल जुलूस में प्रमुख रूप से अशोक कश्यप,नाथूराम सिन्हा,अलखराम साहू,भोला साहू,दीनदयाल साहू, रूपसिंग निषाद,शत्रुघ्न साहू,बाबूलाल साहू, कलीराम निषाद,शत्रुघ्न साहू, पुरुषोत्तम साहू,चोवाराम साहू, सेवाराम साहू,जगदीश साहू, शत्रुघ्न साहू छोटे,प्रहलाद ध्रुव,नोहरसिंह यादव,श्रीमती राधाबाई सिन्हा टुकेश्वरी ध्रुव,धनेश्वरी यादव,श्याम बाई ध्रुव,जमुना यदु,बनवासा यादव, मोहनबाई जलक्षत्री,पुस्वैया धीवर, ठगनबाई सिन्हा,फेकन साहू राजकुमारी साहू,केजई निषाद,इंद्रा बाई साहू सहित भारी संख्या में किसान,महिला किसान शामिल थे।31 मई को कौआझर में जन जागरण मशाल जुलूस आयोजित है।
अशोक कश्यप जिला संगठन प्रभारी सत्याग्रह आंदोलनकारी प्रभारी