कुंज कुमार रात्रे वरिष्ठता पत्रकार
महासमुन्द,भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान कि खिलाफ चलाये गये आपरेशन सिंदुर की सराहना करने हेतू जन जन तक भारतीय सेना के शौर्य को पहुंचाने के लिए 17 मई 2025 शनिवार सुबह 9 बजे नगर पालिका परिषद महासमुन्द में तिरंगा यात्रा निकाली गइ। नगर पालिका परिषद कार्यालय से निकाली गई तिरंगा यात्रा में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकान्त सााहू, पूर्व विधायक डाॅ. विमल चोपड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी, भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिका, पार्षदगण – नानू भाई, भाऊराम साहू, पियूष साहू, सीता तोण्डेकर, माखन पटेल, धनेन्द्र चन्द्राकर, रिंकू चन्द्राकर, नीरज चन्द्राकर, पप्पू ठाकुर, संजय भोई, नगर पालिका के सी.एम. ओ. अशोक सलामे प्रमुख रूप से थे। सुबह 9 बजे नगर पालिका कार्यालय से तिरंगा यात्रा प्रारम्भ कर नेहरू चैक, बग्गा स्टोर्स चैक, अम्बेडकर चैक, विठोबा टाॅकिज चैक, महामाया चैक, गांधी चैक होते हुये नगर पालिका कार्यालय में विसर्जित हुई। रास्ते भर तिरंगा यात्रा में जवानों के प्रति जय घोष का नारा लगाते रहे। तिरंगा यात्रा के समापन पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने हिन्दुस्तान के जवानों को प्रणाम करते हुये कहा कि देश के जवानों के पराक्रम की जितनी तारीफ की जाये कम है। जम्मू कश्मीर में आतंकवादी हमले मे निर्दोष पर्यटको को उनका धर्म पूछकर मारा गया था जिसका करारा जवाब देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह ने पाकिस्तान को उनकी ही भाषा में जवाब दिया है देशहित में सही निर्णय प्रधानमंत्री ने लिया और देश के सैनिक जवानों ने बहादूरी से उनके घर घुसकर आतंकवाद के ठिकानों को खत्म किया। इस अभियान को आपरेशन सिंदुर नाम देकर मातृशक्ति का मान बढ़ाया। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकान्त साहू ने कहा कि हमारे देश के जवानों को शत् शत् अभिनन्दन है जो दुश्मन देश पर हमला कर पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब दिया गया। देश के सैनिका ने ईट का जवाब गोला बारूद से दिया है। पूर्व विधायक डाॅ. विमल चोपड़ा ने भारतमाता की भूमि को प्रणाम कहते हुये कहा कि देश के वीर सपुत सैनिकों ने जो कार्य कर दिखाया है उनका पुरे देश वासी स्वागत करते है। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान के आतंकवादियों द्वारा कायराना पूर्ण हमला कर धर्म पूछ पूछ कर उनकी पत्नी बच्चों के सामने हमारे लोगों को मौत के घाट उतारा गया और आतंकवादियों ने कहा कि जाओं तुम्हारे मुखिया को बता देना। इसका करारा जवाब भारत सरकार के नरेन्द्र मोदी द्वारा दिया गया भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान के अन्दर घूस कर आतंकवादीयों के ठिकानों को उड़ाया तीनों सेनाओं ने अपना पराक्रम और शौर्य का प्रदर्शन कर पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को नेस्तनाबुत किया गया। जिसकी जितनी प्रशंसा कि जाये कम है। भाजपा जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू ने कहा कि आज पुरे देश मे हर ग्राम पंचायत, गांव के गली गली में तिरंगा यात्रा निकालकर हिन्दुस्तान के सैनिको के पराक्रम पर धन्यवाद दिया जा रहा है। हिन्दुस्तान की सेना ने जो काम करके दिखाया वह सबके बीच है इस अभियान को भारत सरकार ने सिन्दुर आपरेशन का नाम दिया इस सिंदुर आपरेशन की कामयाबी की चर्चा विदेशों की धरती में भी हो रही है। नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने देश के थल, जल, नभ तीनों सेनाओं की वीरता को प्रणाम करते हुये कहा कि तीनों सेनाओं के पराक्रम को पुरा देश देख रहा है पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और देश की सेना ने देकर विश्व मे भारत का गौरव बढ़ाया है अन्त में पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गये पर्यटकों व शहीद सैनिको को दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा नेता आनन्द साहू, शरद मराठा, मेघराज चन्द्रसेन, रामेश्वर पटवा, नगर पालिका के सब इंजीनिर दिलीप कश्यप, विभाग प्रमुखगण सीताराम तेलक, नौशाद बक्श, दिलीप चन्द्राकर, गुमान धु्रव, दुर्गेश कुंजेकर, करण यादव, सुरेश तिवारी, नरेश धु्रव, जितेन्द्र साहू, महिला संगठक ममता बग्गा, राखी ठाकुर, रमा महानन्द, नगर पालिका के कर्मचारी गण, सफाई दीदीयां एवं सफाई मित्रगण थे।
