Blogछत्तीसगढ़

भारत सरकार के आवास और शहरी विकास केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के बागबाहरा प्रवास के दौरान

कुंज कुमार रात्रे वरिष्ठता पत्रकार महासमुन्द,भारत सरकार के आवास और शहरी विकास केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के बागबाहरा प्रवास के दौरान नगर पालिका परिषद महासमुन्द में भव्य स्वागत बाजा गाजा के साथ किया गया। मंत्री के साथ पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू भी थे। भाजपा जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप चन्द्राकर, भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिका, नपा उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी की अगुवाई में स्वागत किया गया। आगमन पर फटाके फोड़े गये। नगर पालिका के हाल में केन्दीय राज्यमंत्री तोखन साहू का नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक सलामे , नगर पालिका कर्मचारी स्टॉफ एवं भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने फूल माला से अभिनन्दन   नगर पालिका उपाध्यक्ष कक्ष में पूर्व नपाध्यक्ष पवन पटेल एवं भाजपा कार्यकर्ता रामेश्वर पटवा के जन्मदिन का केक मंत्री द्वारा कटवा कर जन्मदिन मनाया गया। मंचीय कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने भाजपा एवं नगर पालिका के लोगों का स्वागत के लिए धन्यवाद देते हुये कहा कि छ.ग. में डबल इंजन की सरकार है। भाजपा पार्टी ने चुनावी घोषणा पत्र में जो वायदा किया वो पुरा किया जा रहा है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मुल मंत्र के साथ प्रदेश व देश में भाजपा सरकार कार्य कर रही है। छ.ग. प्रदेश में मेरा निवास होने कारण मेरी जवाबदारी ज्यादा बढ़ गयी है कि प्रदेश का ज्यादा विकास हो। नगर पालिका चुनाव के सभी वायदे पूरा किया जावेगा। आवास निर्माण ग्रामीण क्षेत्र के साथ शहरी क्षेत्र में भी चालू हो गया। शहर में आवास योजना 2 के अन्तर्गत अब पहले से राशि हितग्राहियों को ज्यादा दी जा रही नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने पुनः शहर विकास के लिए लगभग 50 करोड़ राशि की विभिन्न मांगों के साथ ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन के माध्यम से मांग किया गया कि मृत नहर नाली पिटियाझर से मौहारीभाठा तक, खैरा में नवीन बस स्टैण्ड, ओव्हर ब्रीज के निचे व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स निर्माण, शहर के सभी तालाबों का सौन्दर्यकरण, पचरी निर्माण, संजय कानन का सौन्दर्यकरण जैसी महती मांग की गई। मंत्री ने कहा कि सभी विकास के कार्य के लिए छ.ग. राज्य के माध्यम से कार्य कराया जावेगा।मंचीय कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता हनीष बग्गा एवं आभार नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने किया तथा उन्होने भाजपा शहर मण्डल का विशेष आभार व्यक्त किया कि मंत्री का आगमन पर स्वागत कार्यक्रम भाजपा शहर मण्डल का ही प्रयास है। स्वागत में प्रमुख रूप से पार्षदगण- पवन पटेल, शुभ्रा शर्मा, भाऊराम साहू, सुनैना पप्पू ठाकुर, माधुरी यदू, चन्द्रशेखर बेलदार, जरीना हफीज कुरैशी, सीता डोन्डेकर, राहूल आवड़े, जितेन्द्र धु्रव, जय देवांगन, धनेन्द्र विक्की चन्द्राकर, नीरज चन्द्राकर, रिन्कू चन्द्राकर, सूरज नायक, बड़े मुन्ना देवार, नपा विधायक प्रतिनिधि हफीज कुरैशी, भाजपा शहर महामंत्री द्वय श्रीमति मीना वर्मा, अग्रज शर्मा, गोविन्द ठाकुर, मोहन साहू, पवन साहू, जितेन्द्र साहू, प्रशान्त श्रीवास्तव, राहूल चन्द्राकर, आनन्द साहू, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष, सुधा साहू, मधू यादव, सुरेखा कंवर, लक्ष्मी साहू, उषा पाल, आकाश पाण्डेय, जग्गू छूरा, शुभम पाण्डेय, पलास यादव, पुष्पा चन्द्राकर, रेखा बेहरा, मैना कोसले, रोशन बग्गा, राधेश्याम साहू, पार्वती साहू, धनीराम यदू, संजय यादव, गौरव राठी एवं भाजपा कार्यकर्ता थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button